Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छुट्टी लेकर फरार चल रहे डीसी जेमपोर्टल की तलाश तेज:भ्रष्टाचार के आरोप में फरार चल रहे हैं, टेंडर देने के नाम पर रिश्वत लेने का केस दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में जिला समन्वयक जेम पोर्टल प्रेम शंकर मिश्रा फरार चल रहे हैं। उन पर फर्नीचर आपूर्ति टेंडर के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप है। गोंडा नगर कोतवाली में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। प्रेम शंकर मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए गोंडा नगर कोतवाली पुलिस ने चार टीमें गठित की हैं। ये टीमें उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं, लेकिन मिश्रा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने विभाग से छुट्टी ले ली है। इसी भ्रष्टाचार मामले में दो दिन पहले जिला समन्वयक निर्माण विद्याभूषण मिश्रा को भी गोंडा नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब पुलिस प्रेम शंकर मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रेम शंकर मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने फर्नीचर आपूर्ति टेंडर देने के नाम पर मनोज कुमार पांडेय की फर्म से 2 लाख रुपये की रिश्वत ली थी। टेंडर न मिलने पर उन्होंने 1 लाख रुपये वापस कर दिए, लेकिन शेष 1 लाख रुपये नहीं लौटाए। इससे परेशान होकर मनोज कुमार पांडेय ने बीते 4 नवंबर को एंटी करप्शन कोर्ट गोरखपुर के आदेश पर गोंडा नगर कोतवाली में पूर्व निलंबित बीएसए अतुल कुमार तिवारी, जिला समन्वयक निर्माण विद्याभूषण मिश्रा और जिला समन्वयक जेम पोर्टल प्रेम शंकर मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच सीओ नगर द्वारा की जा रही है। नगर कोतवाल ने बताया कि प्रेम शंकर मिश्रा की तलाश में कई पुलिस टीमें लगी हुई हैं और उनकी गिरफ्तारी में विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में ईद की नमाज अदा, 9 तस्वीरें देखें:हजारों अकीदतमंदों ने की भीड़ उमड़ी, पुलिस ने सड़क नहीं पढ़ने दी नमाज
    Next Article
    बस्ती में बेटे की मौत के बाद पिता लापता:कफन लेने की बात कहकर एम्बुलेंस से उतरे थे, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment