Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में किशोरी की संदिग्ध मौत:मां की डांट के बाद कमरे में गई, अचेत मिली, पुलिस जांच में जुटी

    8 hours ago

    2

    0

    बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र के फरिंदा जागीर गांव में मंगलवार सुबह 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार प्रियांशी शर्मा उर्फ लाडली अपने घर में अचेत अवस्था में मिली थी। परिजनों की सूचना पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराई गई। फील्ड यूनिट ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। मां की डांट के बाद कमरे में गई थी किशोरी प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे किसी बात को लेकर मां ने उसे डांट-फटकार लगाई थी। इससे किशोरी मानसिक रूप से आहत हो गई और अपने कमरे में चली गई। कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और परिजनों के संभालने से पहले ही उसकी मौत हो गई। परिवार में सबसे छोटी थी प्रियांशी मृतका के पिता कैलाश नाथ शर्मा सऊदी अरब में रहते हैं। परिवार में सात बेटियां हैं, जिनमें चार की शादी हो चुकी है। घर पर मां के साथ तीन बेटियां रह रही थीं, जिनमें प्रियांशी सबसे छोटी थी। उसने हाल ही में औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज, बिहरा से हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और उसी आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में शहीदों की प्रतिमाएं हटाने पर बवाल:फर्म के खिलाफ FIR के आदेश, डीएम बोले-AE, JE, XEN पर विभागीय कार्रवाई होगी
    Next Article
    जनगणना-2027: फील्ड ट्रेनर्स के दूसरे बैच का प्रशिक्षण संपन्न:मकान सूचीकरण और गणना के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे ट्रेनर्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment