Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनगणना-2027: फील्ड ट्रेनर्स के दूसरे बैच का प्रशिक्षण संपन्न:मकान सूचीकरण और गणना के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे ट्रेनर्स

    6 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र मे जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना' कार्य के लिए फील्ड ट्रेनर्स के दूसरे बैच का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम का तीसरा और अंतिम दिन था। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि आगामी जनगणना कार्य के सफल प्रशिक्षण और क्रियान्वयन में जनपद के कुल 64 चयनित फील्ड ट्रेनर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन ट्रेनर्स को जिले के सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशिक्षण के दौरान मकान सूचीकरण और मकानों की गणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें भवन, जनगणना हाउस और परिवारों की गणना जैसी अवधारणाएं शामिल थीं। प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान, सभी ट्रेनर्स को HLO ऐप के माध्यम से नागरिकों से पूछे जाने वाले 34 प्रश्नों और उनके उत्तर विकल्पों की जानकारी दी गई। उन्हें परिवार के मुखिया से प्राप्त आंकड़ों को ऐप में दर्ज करने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। अंत में, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सोनभद्र ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में किशोरी की संदिग्ध मौत:मां की डांट के बाद कमरे में गई, अचेत मिली, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    पैन इंडिया फिल्म में पवन सिंह की एंट्री:‘डकैत एक प्रेम कथा’ में गाएंगे गाना ‘टच बेबी’, 28 मार्च को होगा रिलीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment