Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप:सगाई के बाद शादी से किया इनकार, पिता पर भी धमकी देने का आरोप

    1 hour ago

    2

    0

    बस्ती के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और शादी का झांसा देकर बाद में सगाई के बावजूद शादी से इनकार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, यह घटना वर्ष 2016 की है, जब पीड़िता अपनी पढ़ाई के दौरान आरोपी विशाल के संपर्क में आई थी। आरोप है कि विशाल ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का भरोसा दिया और कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब इस संबंध की जानकारी पीड़िता के परिजनों को हुई, तो उन्होंने आरोपी के परिवार से बात की। उस समय विशाल ने कथित तौर पर आश्वासन दिया था कि लड़की के बालिग होने पर वह उससे शादी करेगा। परिजनों के मुताबिक, 10 जुलाई 2025 को दोनों की सगाई भी कर दी गई थी। इसके बाद जब पीड़िता के माता-पिता शादी की तारीख तय करने के लिए आरोपी के घर पहुंचे, तो विशाल ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि इस दौरान विशाल और उसके पिता जवाहिर ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि वे शादी नहीं करेंगे और जो करना हो कर लें। मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी विशाल, निवासी भूअर सराय, थाना नगर, जनपद बस्ती के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी ने मछली पर रवि किशन की चुटकी ली:बोले- इनके घर आज बहुत भीड़ थी; सांसद बोले- मैं पंडित आदमी, खाता नहीं हूं
    Next Article
    शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय के चेक वितरित:बिजनौर में सम्मान समारोह, मुख्यमंत्री का सजीव प्रसारण देखा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment