Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में मौसम बदला, तेज हवाओं के साथ बारिश:गर्मी से राहत, लेकिन सड़कों पर जलभराव और राहगीर परेशान

    1 hour ago

    2

    0

    महोबा में इन दिनों मौसम ने अचानक करवट ली है। रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं जनजीवन पर इसका असर भी साफ दिख रहा है। बेमौसम बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और वातावरण खुशनुमा हो गया है। हालांकि, इस बदलते मौसम के साथ कई चुनौतियां भी सामने आई हैं। तेज हवाओं और लगातार बारिश से सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो गई है। खासकर हाईवे पर हालात अधिक प्रभावित हैं, जहां वाहन धीमी गति से चल रहे हैं। ड्राइवरों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति भी बन गई है, जिससे यातायात और धीमा हो गया है। कई स्थानों पर सड़कों पर पेड़ टूटकर गिरे हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक इसी तरह बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीर्थ पुरोहित पर फायरिंग में बेटों-बहू पर FIR:पत्नी बोलीं, प्रॉपर्टी के विवाद में कराया गया हमला, हमलावर पकड़ से दूर
    Next Article
    कानपुर ग्रामीण सपा जिला अध्यक्ष का इस्तीफा:बिठूर से चुनाव की तैयारी, मुनींद्र शुक्ला बोले- राष्ट्रीय अध्यक्ष के कहने पर फैसला लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment