Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, मौत:युवक के सिर पर चढ़ गया गाड़ी का चक्का, जांच जारी

    3 hours ago

    1

    0

    बस्ती के गौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली है। यह घटना टिनीच स्थित सुल्तानपुर गांव के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा सोमवार शाम करीब 7.50 बजे हुआ। सुल्तानपुर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का पहिया युवक के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। सूचना मिलने पर गौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान ने बताया कि मृतक की पहचान शिवम मिश्रा पुत्र मुन्ना मिश्रा निवासी आमा टिनिच के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स का चुनाव सम्पन्न:एन.डी.द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, 58 साल बाद यूपी को मिला नेतृत्व
    Next Article
    लखनऊ विवि में 'बेंच अंडर लेंस' कार्यक्रम:2026 के बहुचर्चित संवैधानिक वाद-विवाद में 65 छात्र शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment