Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स का चुनाव सम्पन्न:एन.डी.द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, 58 साल बाद यूपी को मिला नेतृत्व

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग से जुड़े डिप्लोमा इंजीनियर्स का चुनाव हुआ। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर इं. एन.डी. द्विवेदी भारी बहुमत से निर्वाचित हुए हैं। उन्हें कुल 57,000 मतों में से भारी समर्थन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि ये समर्थन उनके प्रति देशभर के इंजीनियर्स के विश्वास को दर्शाता है। यह पहली बार है कि वर्ष 1968 में गठित इस फेडरेशन के 58 वर्षों के इतिहास में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग से किसी प्रतिनिधि को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। इस उपलब्धि को प्रदेश के इंजीनियरिंग समुदाय के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है। नई दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्थित फेडरेशन कार्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के 28 राज्यों और विभिन्न केंद्रीय अभियंत्रण विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस अधिवेशन में देशभर के चार लाख से अधिक डिप्लोमा इंजीनियर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले इस संगठन ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। अधिवेशन के दौरान इंजीनियर्स के वेतनमान, सेवा संबंधी विसंगतियों और कार्यस्थल की व्यवहारिक कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, तकनीकी आयोग के गठन, पूरे देश में समान वेतनमान लागू करने और पुरानी पेंशन योजना की बहाली जैसी प्रमुख मांगें उठाई गईं। आठवें वेतन आयोग के संदर्भ में भी डिप्लोमा इंजीनियर्स के हितों को लेकर रणनीति पर विचार किया गया। अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें कुल 20 पदों पर निर्वाचन हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में इं. जी. इन्द्रसेन रेड्डी और इं. अरविन्द कुमार झा, महामंत्री के रूप में इं. मुकेश रतूड़ी और विभिन्न राज्यों से कई उपाध्यक्ष चुने गए। शपथ ग्रहण समारोह के बाद पहली कार्यकारिणी बैठक नव निर्वाचित अध्यक्ष इं. एन.डी. द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें संगठन को और मजबूत करने तथा इंजीनियर्स के हितों की रक्षा के लिए संकल्प लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में 32 मिलावटखोरों पर 10.45 लाख रुपए का जुर्माना:खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामलों में कोर्ट ने सुनाया फैसला
    Next Article
    बस्ती में पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, मौत:युवक के सिर पर चढ़ गया गाड़ी का चक्का, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment