Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में दरोगा पर किशोर को पीटने का आरोप:पिता बोला- बेटे से बाइक भी साफ कराई, थाने में दी तहरीर

    2 hours ago

    1

    0

    बस्ती जिले के लालगंज थानाक्षेत्र में एक उपनिरीक्षक (दारोगा) पर गन्ने का जूस बेचने वाले 14 वर्षीय किशोर को पीटने और अपनी बाइक साफ कराने का आरोप लगा है। किशोर के पिता ने इस मामले में लालगंज थाने में दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। यह घटना रविवार शाम करीब 4:30 बजे बनकटी के बखरिया मोड़ पर हुई। कुढ़वा गांव निवासी गौतम राजभर यहां गन्ने के जूस की दुकान लगाते हैं। घटना के समय गौतम अपने 14 वर्षीय बेटे विकास कुमार को दुकान पर छोड़कर भोजन करने गए थे। इसी दौरान लालगंज थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक ने अपनी बाइक दुकान के पास खड़ी की और कहीं चले गए। जब उपनिरीक्षक वापस लौटे, तो उन्होंने अपनी बाइक पर थूक लगा देखा। उन्होंने विकास से पूछा कि किसने थूका है। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया और उपनिरीक्षक ने विकास को थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि दारोगा ने किशोर से अपनी बाइक भी साफ करवाई। घटना की जानकारी मिलने पर विकास के पिता गौतम राजभर लालगंज थाने पहुंचे। उन्होंने संबंधित दारोगा के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लालगंज थानाध्यक्ष विनय पाठक ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि घटना की जांच की जाएगी और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दंपती की मौत:बदायूं में दावत खाकर बाइक से घर लौट रहे थे, गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त
    Next Article
    रेती पर चारपहिया गाड़ियों से लग रहा जाम:व्यापारियों ने कहा-दुरुस्त की जाए ट्रैफिक व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment