Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दंपती की मौत:बदायूं में दावत खाकर बाइक से घर लौट रहे थे, गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त

    2 hours ago

    2

    0

    बदायूं में रविवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दम्पति की मौत हो गई। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बिसौली कोतवाली क्षेत्र के दिसौली गंज निवासी सचिन (46) और उनकी पत्नी शकुंतला (42) के रूप में हुई है। दम्पति उझानी कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल्लागंज स्थित अपनी ससुराल से दावत खाकर बाइक से घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भगवतीपुर गांव के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और पति-पत्नी सड़क पर दूर जा गिरे। घटना के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। परिजनों ने बताया कि सचिन पहले रोडवेज विभाग में संविदा चालक थे। नौकरी समाप्त होने के बाद वह खेती-किसानी कर रहे थे। उनकी पत्नी शकुंतला क्षेत्र में आशा वर्कर के रूप में कार्यरत थीं। मृतक दम्पति के परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है। हादसे की खबर से परिवार में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार:अवैध हथियारों के साथ पकड़ा, 25-25 हजार रुपए का इनाम था घोषित
    Next Article
    बस्ती में दरोगा पर किशोर को पीटने का आरोप:पिता बोला- बेटे से बाइक भी साफ कराई, थाने में दी तहरीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment