Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में वृद्ध का शव पेड़ से लटका मिला:सुबह घर के बाहर पेड़ से लटका मिला शव परिजनों ने देखा तो मच गई अफरा-तफरी

    2 hours ago

    1

    0

    बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के साड़पुर गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब 70 वर्षीय वृद्ध का शव घर के सामने पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान साड़पुर गांव निवासी केशव प्रसाद (70) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह घर के बाहर निकलने पर परिजनों ने उनका शव पेड़ से लटका देखा। इस दृश्य के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची, शव कब्जे में लिया सूचना पर दुबौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल की गहन जांच-पड़ताल की और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। प्रारंभिक जांच में घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में सांसद चंद्रशेखर की चेतावनी:बोले- जूता व्यापारियों का टैक्स वापस नहीं लिया तो आंदोलन; नारी वंदन का ढोंग कर रही सरकार
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में गेहूं कटाई के बाद खेतों में लगी आग:कई गांव प्रभावित, आसमान हुआ लाल; नियम बेअसर, पर्यावरण और सुरक्षा पर बढ़ा खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment