Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फेफना में टोस नदी पुल से गिरा कोयला लदा ट्रक:खलासी की मौत, चालक गंभीर घायल; वाराणसी रेफर

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-31 पर फेफना थाना क्षेत्र में एक कोयला लदा ट्रक टोस नदी पुल से नीचे गिर गया। यह हादसा शुक्रवार तड़के करीब 2:30 बजे फेफना और चितबड़ागांव के बीच हुआ। इस दुर्घटना में ट्रक के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक बीएचयू वाराणसी रेफर मृतक खलासी की पहचान बक्सर, बिहार के लक्ष्मण चक्की निवासी पंकज यादव (25) पुत्र छोटक यादव के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल चालक लाऊ खरवार (30) पुत्र रामकरण खरवार भी बक्सर, बिहार के सेमरी का निवासी है। चालक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुल की रेलिंग तोड़कर टोस नदी में गिरा ट्रक पुलिस के अनुसार, चितबड़ागांव से फेफना की ओर जा रहा कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए टोस नदी में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही फेफना थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गैस कटर से काटकर खलासी के शव को निकाला जेसीबी मशीन और गैस कटर की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे खलासी के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। हादसे के बाद पुल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 18 इलाकों में आज बिजली शटडाउन:3 से 6 घंटे तक आपूर्ति बाधित रहेगी, आइसोलेटर और पेड़ की टहनियों की होगी छंटाई
    Next Article
    15 दिन पहले तक बनवा सकते है ऑनलाइन दर्शन पास:अयोध्या के राम मंदिर में व्यवस्था में बदलाव; सीमित दायरे में VVIP को मिलेगी सुविधाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment