Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में युवती के साथ गैंगरेप:बाजार से अपहरण करके सुनसान जगह ले गए बाइक सवार, 4 आरोपी गिरफ्तार

    1 hour ago

    2

    0

    बस्ती में बाइक सवार बदमाशों ने पहले युवती का अपहरण किया और फिर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मातहतों की सूचना पर एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाया। पीड़िता को सुरक्षा में लेकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। एसपी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि 5वां अभी भी फरार है। यह पूरी वारदात मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कोरियार का है। लालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती बुधवार की शाम को किसी काम से मुंडेरवा आई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया। फिर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. यशवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मातहत अधिकारियों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए। पुलिस के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, ताकि वैज्ञानिक आधार पर केस को मजबूत बनाया जा सके। वहीं, पीड़िता को सुरक्षा में लेकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार वहीं, सीओ रुधौली कुलदीप यादव ने बताया कि गैंगरेप के आरोपी सेंदुरिया निवासी सुग्रीव व सचिन, अमरडोभा निवासी पवन और कैथोंलिया निवासी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार वाहन ने मां-बेटे को कुचला, दोनों की मौत:बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे, दुकान से चिप्स लेने गए पिता बचे
    Next Article
    सेंट्रल मार्केट सीलिंग के विराेध में आज मेरठ बंद:व्यापारियों ने की घोषणा, डॉक्टर्स और वकील भी समर्थन में उतरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment