Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बशीरतगंज गणेशगंज में नालियों में बह रहा सीवर:दुर्गंध और जलभराव से लोग परेशान, जर्जर खंभों और उलझे तारों से खतरा

    5 hours ago

    1

    0

    बशीरतगंज गणेशगंज वार्ड में संकरी गलियों के बीच में साफ-सफाई की चुनौती है। वार्ड में सीवर ओवरफ्लो की सम्स्या सबसे बड़ी है। नाले-नालियां सीवर से कनेक्ट नहीं हैं। ऐसे में सीवर का गंदा पानी नाले में ही बहता है। दुर्गंध के बीच लोग रहने को मजबूर हैं। बारिश के बाद दो फीट तक जलभराव की स्थिति होती है। डोर-टु-डोर कूड़ा कलेक्शन की स्थिति सुधारने की जरूरत है। पेयजल संकट वार्ड के कई इलाकों में बना हुआ है। इस वजह से लोगों का रहना तक मुश्किल हो रहा है। दैनिक भास्कर एप ‘वार्ड परिक्रमा’ मुहिम चला रहा है। इसके तहत नगर निकाय के वार्डों की वास्तविक स्थिति जानने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में हमारी टीम लखनऊ नगर निगम के वार्ड-84 बशीरतगंज गणेशगंज पहुंची। यहां के प्रमुख कॉलोनियों, मोहल्लों, इलाकों का हाल जाना। निवासियों से बात कर उनकी समस्या समझने की कोशिश की। पहले 6 तस्वीरें देखिए- वार्ड की 5 प्रमुख समस्याएं- 1. सीवर ओवरफ्लो- हरिनगर, दुर्विजय गंज और बशीरतगंज में सीवर ओवरफ्लो की समस्या है। आए दिन सीवर ऊफान पर आने के कारण लोगों के सामने चुनौती बन जाती है। दुर्गंध के बीच में लोग जीने को मजबूर हो गए हैं। सराय फाटक में भी गंदा पानी बहने के कारण लोग परेशान हैं। दुर्विजयनगर में भुईअन देवी मंदिर इलाके में स्मार्ट सिटी की तरफ से सीवर लाइन डाली गई,लेकिन मुख्य लाइन से कनेक्ट नहीं होने के कारण सीवर का गंदा पानी नाले में बहता है। इसके कारण लोगों के बीमार होने का खतरा बना हुआ है। बारिश के दिनों तक इलाके में दो फीट तक गंदा पानी घरों में भर जाता है। 2. पानी का संकट- पेयजल का संकट बशीरतगंज गणेशगंज वार्ड में बना हुआ है। खुरशेद बाग में सबसे विकराल स्थिति बनी हुई है। लोगों के घरों में गंदा पानी आता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सीवर की दुर्गंध पानी में रहती है। कई बार नगर के अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समसया का कोई समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में समस्या बढ़ गई है। हरिनगर और तकिया गणेश गंज में भीषण जल संकट की स्थिति बनी हुई है। यहां पर कई घरों में पानी की सम्स्या पिछले एक महीने से बनी हुई है। 3. जर्जर खंभे, केबलों का मकड़जाल- खुरशेद बाग फाटक में बिजली का खंभा लटका हुआ है। हरिनगर दुगांवा में घरों पर बिजली का खंभा लटका हुआ है। रानी बाग में भी कई बिजली के खंभे जर्जर बने हैं। मामले में लोगों ने कई बार शिकायत भी की है,लेकिन सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। दुर्विजयगंज, बसीरतगंज, सराय फाटक,गणेश गंज, फतेहगंज, गल्लामंडी में बिजली के खंभे कई जगहों पर जर्जर हैं। इसके साथ ही बिजली की ट्रिपिंग शाम के समय में अधिक होने के कारण लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि रानी गंज चौराहे पर रात के समय में स्ट्रीट लाइट भी नहीं जलती है। 4. ऐतिहासिक कुएं के सफाई की मांग- रानीगंज में रहने वाले जीतेंद्र राजपूत बताते हैं कि कुएं की सफाई के लिए नगर निगम को लिखा है और निवेदन भी किया है। क्षेत्रीय पार्षद ने समस्याओं को समाधान कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि मैं इसकी सफाई और इसका मेंटेनेंस का काम करवाऊंगा। क्योंकि ये हमारे क्षेत्र का बहुत पौराणिक कुआं है, बहुत पुराना कुआं है। पूरे वार्ड के अंदर कम से कम ये 50 फीट का कुआं है। बस ये कि इसकी सफाई व्यवस्था हो जाए। यहां पर जितनी भी क्षेत्र की शादी वगैरह होती है। सभी लोग यहां पर कुआं पूजन के लिए आते हैं। ये राजा बलरामपुर की संपत्ति है। ये कुआं बहुत पौराणिक है और यहीं पे पुराना रामलीला मैदान था। 5. क्षेत्र में जलभराव चुनौती- वर्तमान में मानसून की दस्तक के साथ ही सबसे बड़ी चुनौती जलभराव की है। हालांकि, लोग इस बात से खुशी भी जता रहे हैं कि इस समस्या से निपटने के लिए सीवर और नालियों की सफाई का काम इस बार तेजी से चल रहा है। अब पढ़िए क्या बोले लोग- पॉजिटिव- लोग बोले- क्षेत्र में जलभराव चुनौती फतेहगंज के रहने वाले संजय गुप्ता बताते हैं कि हमारे क्षेत्र में जनसमस्याएं तो आती हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि जब भी स्थानीय पार्षद से किसी समस्या की शिकायत की जाती है, तो वे उसे गंभीरता से लेते हैं। मैं स्वयं भी यदि किसी को उनके पास काम के लिए भेजता हूं, तो वे उसे तुरंत पूरा कराने का प्रयास करते हैं और काम होता भी है। वर्तमान में मानसून की दस्तक के साथ ही सबसे बड़ी चुनौती जलभराव की है। इस समस्या से निपटने के लिए सीवर और नालियों की सफाई का काम तेजी से चल रहा है। हमें पूरी उम्मीद है कि इस बार बारिश के मौसम में लोगों को जलभराव की वैसी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा, जो पिछले साल उठानी पड़ी थीं। रानीगंज के लोग बोले- कोई समस्या नहीं रानीगंज के प्रदीप साहू बताते हैं कि हमारे क्षेत्र में विकास से जुड़े ज्यादातर काम पूरे हो चुके हैं, इसलिए इस समय यहां कोई बड़ी समस्या नहीं है। जो छोटी-मोटी जरूरतें या समस्याएं सामने आती भी हैं, उन्हें हमारे नेता तुरंत हल कराने में पूरी तरह सक्षम हैं। वह समय-समय पर हमारे सभी काम पूरे करवा देते हैं। फिलहाल, मेरे सामने ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसे लेकर शिकायत की जाएं। बड़े मंगल पर गंदगी फैलती थी, अब सफाई हो जाती है आकाश सिंह लोधी बताते हैं- मैं मध्य विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मध्य मंडल-4 से ओबीसी मोर्चा संयोजक हूं। हमारे क्षेत्र में हर साल ज्येष्ठ मास के मंगलों पर भंडारों का आयोजन होता आया है। पहले भंडारों के अगले दिन कूड़ा-कचरा और गंदगी एक बड़ी समस्या बन जाती थी, लेकिन जब से वर्तमान पार्षद ने कमान संभाली है, यह समस्या पूरी तरह खत्म हो गई है। वह भंडारे के अगले ही दिन तुरंत पूरी मुस्तैदी से सफाई सुनिश्चित करवाते हैं, जिससे वार्ड एकदम चमक उठता है। पिछले पार्षद पर काम न करने का आरोप स्थानीय निवासी विशाल शर्मा ने बताया कि मैं गिरीश गुप्ता के साथ पिछले करीब 4 साल से जुड़ा हुआ हूं। उनके साथ जुड़ने से पहले मैंने देखा था कि क्षेत्र में सालों से कोई विकास कार्य नहीं होते थे। यहां तक कि मेरी गली भी वर्षों से नहीं बनी थी। जब मैंने इस बारे में गिरीश से बात की, तो उन्होंने महज एक महीने के भीतर हमारी पूरी गली का निर्माण करवा दिया। हमारे यहां नालों की सफाई भी कभी नहीं होती थी, लेकिन अब यह काम नियमित रूप से होने लगा है। पिछले साल सफाई ठीक से नहीं हुई थी, तो इस बार मैंने इसकी शिकायत की। इसके बाद सफाईकर्मियों ने पूरी मुस्तैदी से काम किया। जब से यहां सड़क पर नई सीवर लाइन डली है, तब से गली में जलभराव की समस्या भी काफी कम हो गई है और अब पानी नहीं भरता। सीवर ओवरफ्लो हुआ तो तुरंत एक्शन लिया डॉ. निशिकांत मिश्रा हरिनगर में रहते हैं। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले हमारे यहां सीवर की बड़ी समस्या हो गई थी, सीवर बार-बार चोक हो जाते थे और सफाई कराने के बाद फिर से बंद हो जाते थे। जब मैंने इस संबंध में पार्षद गिरीश गुप्ता से बात की, तो उन्होंने तुरंत इस पर संज्ञान लिया। उनके त्वरित आदेश और कार्रवाई से क्षेत्र में नई सीवर लाइन डाली गई, जिससे अब इस समस्या का पूर्ण रूप से समाधान हो चुका है। इसके अलावा, जो गलियां सालों से नहीं बनी थीं, उनका निर्माण भी अब हो गया है और उनके इस कार्यकाल में सभी काम सुचारु रूप से चल रहे हैं। लोगों ने कहा- हो रहा अच्छा काम मोहम्मद फरीद ने बताया कि हमारे नेता सब बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं, यहां ऐसी कोई समस्या नहीं है। क्षेत्र में गलियां भी बनी हुई हैं, साथ ही सीवर और नाले की सफाई का कार्य भी अच्छे से हो रहा है, इसलिए फिलहाल हमें कोई दिक्कत नहीं है। सफाई हो या पेयजल, सारी समस्याएं लगभग समाप्त स्वरूप कुमार मिश्रा ने बताया कि मैं गणेशगंज, बशीरतगंज वार्ड के अंतर्गत रहता हूं। क्षेत्र में चौमुखी विकास हो रहा है। चाहे सफाई व्यवस्था हो, पेयजल की समस्या हो, या फिर सीवर की समस्या। इस वार्ड में सीवर की समस्या बहुत पुरानी थी, जिसे उन्होंने अभी तक लगभग 75% समाप्त कर दिया है। उनके द्वारा किए गए कार्य वाकई सराहनीय हैं, जिसके चलते वे पूरे क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय हैं। जनता का कोई भी काम हो, चाहे वह तुरंत हो पाए या न हो, उन्होंने कार्यालय में हरसंभव मदद के लिए व्यक्ति नियुक्त किए हैं ताकि जनता का काम हो सके। निगेटिव- मध्य क्षेत्र का विधायक न होने से समस्या शिवरतन चौरसिया बताते हैं कि हमारे क्षेत्र में पार्षद के स्तर पर सभी आवश्यक कार्य सुचारु रूप से हो रहे हैं। इसके साथ ही रक्षा मंत्री के माध्यम से भी क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। हालांकि, मध्य विधानसभा में हमारा स्थानीय विधायक न होने के कारण कुछ विकास कार्यों में थोड़ी बाधा जरूर आती है, क्योंकि विधायक का ध्यान हमारे क्षेत्र की तरफ बिल्कुल नहीं रहता। रात में 10 बजे बिजली कटती, सुबह 6 बजे आती हरिनगर के रहने वाले रामगोपाल अवस्थी बताते हैं कि हमारे क्षेत्र में सालभर पहले तक पानी और सीवर की गंभीर समस्या थी, लेकिन अब पूरी नई सीवर और पानी की पाइपलाइन बिछ चुकी है, साथ ही सड़कों का निर्माण भी हो गया है। बिजली की बहुत बड़ी समस्या है। अक्सर रात 10 बजे बिजली चली जाती है और सुबह 6 बजे आती है। कभी बताया जाता है कि ट्रांसफार्मर फुंक गया है, तो कभी केबल उड़ने की बात कही जाती है। इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना सरकार की जिम्मेदारी है। बिना इन्वर्टर के हम लोगों को पूरी-पूरी रात जागकर काटनी पड़ती है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या ठीक नहीं होती दुर्विजयगंज के रहने वाले पप्पू मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में बिजली का लोड अधिक होने के कारण कुछ समस्याएं आ रही हैं, जो इस मौसम की एक व्यावहारिक मजबूरी भी है। सुबह से शाम तक कई बार बिजली कटौती होती है। इस दौरान कई बार ट्रिपिंग भी होती है। मामले में कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या ठीक नहीं होती। सामुदायिक केंद्र के बाहर अतिक्रमण, खंभा दीवार पर टिका सराय फाटक में सामुदायिक केंद्र के बाहर अवैध तरीके से अतिक्रमण किया गया है। लोगों ने बढ़ा कर घर बना लिए हैं। इसके कारण लोग बुकिंग नहीं करा रहे हैं। मामले में लोगों ने नगर निगम से कई बार अतिक्रमण हटाने की शिकायत भी की है,लेकिन अधिकारियों ने इसे नजर अंदाज कर दिया है। यहां पर आवाजाही के दौरान भी लोगों को परेशानी होती है। एडवोकेट आदित्य मिश्रा हरिनगर, दुगावां में रहते हैं। उनका कहना है कि रानीगंज चौराहे पर स्ट्रीट लाइट नहीं जलती है। ऐसे में रात के समय में लोग परेशान होते हैं। हरिनगर दुगांवा में घरों पर बिजली का खंभा टिका हुआ है। ऐसे में दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। आए दिन लोग इसकी शिकायत करते हैं। मामले में स्थानीय पार्षद ने बिजली विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अंत में पढ़िए वार-प्रतिवार पूर्व पार्षद ने मौजूदा पार्षद पर लगाया आरोप तीन बार के पूर्व पार्षद सतीश साहू बताते हैं कि हमारे वार्ड की मुख्य समस्या सीवर और जल निकासी की है। सीवर की समस्या के कारण नाले और नालियों में जुड़ाव है, जिससे पूरे वार्ड में मलमूत्र बहता रहता है। इसकी वजह से यहां की जनता गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रही है। अगर सीवर की समस्या का पूरी तरह निदान हो जाए, तो यह दिक्कत खत्म हो जाएगी। दुर्विजयगंज का इलाका थोड़ा डाउन है, जहां महज 15 मिनट पानी बरसने पर जलभराव हो जाता है। इसका मुख्य कारण नाले-नालियों की सही सफाई न होना है। पूर्व पार्षद सतीश साहू ने मौजूदा पार्षद पर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा पार्षद का काम खाली पैसा कमाना है। यहां के सफाई कर्मचारियों से धन उगाही करना, क्षेत्र में कब्ज़े करना और कार्यालय बना लेना। उन्होंने एक मकान बनाया है जिसमें भी बिजली चोरी में वो पकड़े जा चुके हैं, जिसका उन्होंने जुर्माना दिया है। आने वाले समय में जनता उनको इसका जवाब देगी। वह अगर लोकल होते तो पब्लिक के बारे में जानते। पार्षद बोले- वार्ड की अधिकतर समस्याएं खत्म की पूर्व उपाध्यक्ष और पार्षद गिरीश गुप्ता ने बताया कि पुराना लखनऊ होने के नाते हमारे क्षेत्र में सीवर की समस्या रही है, हालांकि इसमें काफी कुछ सुधार किया जा चुका है। जो थोड़ा बहुत काम रह गया है, उसके लिए मैंने महापौर से अनुरोध किया है। उन्होंने इसे स्वीकार करते हुए जीएम को निर्देशित भी किया है और आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस सीवर की समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आशीर्वाद से क्षेत्र में लगभग सभी मुख्य विकास कार्य संपन्न हो चुके हैं। बस एक ही प्रमुख काम बचा है, वह है यहां एक व्यावसायिक केंद्र (कॉमर्शियल सेंटर) का निर्माण होना। मुझे पूरी आशा है कि इस परियोजना को पूरा करने के लिए भी महापौर का पूर्ण सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। ------------------------------ इस वार्ड को भी जानिए- फैजुल्लागंज की गलियों में बह रहा सीवर का पानी : बारिश से पहले बढ़ी लोगों की चिंता; कई कॉलोनियों में सीवर-पानी कनेक्शन नहीं फैजुल्लागंज में सबसे खराब स्थिति सड़कों की है। सड़क पर गड्‌ढे के साथ में घरो से निकला पानी सीधे सड़क पर बह रहा है। सीवर की समस्या पूरे वार्ड में मौजूद हैं। अधिकतर कॉलोनियां कच्ची हैं। इस बीच सीवर और पानी का कनेक्शन कॉलोनियों में नहीं है। डोर-टू-डोर कूडा कलेक्शन की स्थिति भी खराब बनी हुई है। सड़क और खाली प्लाटों में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। पार्षद के घर की तरफ जाने वाली सड़क पर काकोरी के नायकों के नाम रंग रोगन कर सड़क का निर्माण किया गया है। नालियों में गंदगी का अंबार है। बारिश होने पर पूरे वार्ड में लोगों को जलभराव की समस्या झेलनी पड़ सकती है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा में मौत का मंजर, "हम तुम्हारे नौकर नहीं...":शुकतीर्थ में तीन श्रद्धालुओं की मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा, नाव चालकों पर लापरवाही-पैसे मांगने का आरोप
    Next Article
    अलेक्जेंडर क्लब के मैनेजर को मिली धमकी, पुलिस से शिकायत:क्लब में घुसकर धमकाया, बोले- हम लाल टोपी वाले हैं, गोली मार देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment