Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में महिला सशक्तिकरण पर बहू-बेटी सम्मेलन:महिलाओं को अधिकारों व योजनाओं के प्रति जागरूक किया

    3 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत 'बहू-बेटी सम्मेलन' और चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम थाना भदोखर की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम बेहटाखुर्द के पंचायत भवन में आयोजित हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें 1090, 181, 112, 1076, 102, 1930, 101 और 1098 शामिल थे। टीम ने बताया कि 1090 महिला हेल्पलाइन पर की गई शिकायत में शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। मिशन शक्ति टीम ने सरकार द्वारा संचालित कई महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की। इनमें कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन और मातृशक्ति वंदन योजना प्रमुख थीं। इस दौरान महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उन्हें आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक सहायता का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में संबंधित हल्का प्रभारी, बीट आरक्षी, ग्राम प्रधान, आशा बहू, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। थाना भदोखर की मिशन शक्ति टीम की ओर से महिला उप निरीक्षक रेखा सरोज, महिला आरक्षी रानी, महिला आरक्षी अनामिका कुशवाहा, महिला आरक्षी दीपमाला और महिला आरक्षी अंजली पाल ने सक्रिय रूप से भाग लेकर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में स्कूलों का समय बदला:भीषण गर्मी के कारण कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं अब 12:30 बजे तक
    Next Article
    गंगा में मौत का मंजर, "हम तुम्हारे नौकर नहीं...":शुकतीर्थ में तीन श्रद्धालुओं की मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा, नाव चालकों पर लापरवाही-पैसे मांगने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment