Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटा चीखता रहा, हत्यारा पिता करता रहा वार:प्रयागराज में खून से लथपथ होने पर भी नहीं खाया रहम, कहा- अब कभी नहीं बोलेगा

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज में 18 साल के बेटे प्रियांशु की जूसर के हैंडल से सिर कूंचकर हत्या करने वाला पिता पप्पू जायसवाल (45) 12 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने जो खुलासे किए, उसे सुनकर पुलिसवाले भी हैरान रह गए। उसने बताया कि जब उसने बेटे पर ताबड़तोड़ वार किए तो वह चीखने लगा। लगातार चीखता रहा और उसकी हर चीख पर वह उस पर वार करता रहा। लहूलुहान होने पर भी उसे रहम नहीं आया। भाई की चीख सुनकर अन्य दोनों भाई आए तो जमीन पर पड़े बेटे की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब यह कभी नहीं बोलेगा। इसके बाद मौके से भाग निकला। बोला-पत्नी झगड़ती थी, बेटा करता था तरफदारी करेली पुलिस लगातार उसके पीछे लगी रही। उसकी तलाश करती रही और आखिरकार रात में उसे दबोच लिया गया। थाने लाकर पूछताछ करने पर उसने पूरी घटना बयां की। बताया, प्रियांशु उसका सबसे बड़ा बेटा था। दो अन्य बेटों में आर्यन और अंशू हैं। पत्नी रंजना आए दिन झगड़ा करती थी। झगड़ा किस बात पर होता था, इस सवार उसने कहा, वह मेरी हर बात नकारती थी। बेटे भी हां में हां मिलाते थे। बड़ा बेटा तो हर वक्त मां की ही तरफदारी और मेरी खिलाफत करता था। शु्क्रवार को मैं घर पहुंचा तो फिर पत्नी झगड़ने लगी। शाम का वक्त था। मैंने मना किया लेकिन वह बड़बड़ाती रही। प्रियांशु भी उसका ही साथ देता रहा। दोनों मिलकर मुझसे झगड़ने लगे। मुझे कमरे में बंद कर दिया। मैंने बहुत आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं दिया न दरवाजा खोला। फिर वह मां के साथ कहीं चला गया। रात में 10 बजे आया तो दरवाजा खोला। तब पता चला कि वह रंजना को ननिहाल छोड़ आया है। 2 तस्वीरें देखिए… छत पर जाकर बोला-कुछ बात करनी है इस बात पर मेरा खून खौल उठा। बहुत कोशिश की पर नींद नहीं आई। रात दो बजे करीब छत पर पहुंचा। वहां प्रियांशु को जगाया और कहा कि कुछ बात करनी है। उसने कहा कि सुबह बात करना तो मैंने कहा कि मुझे अभी बात करनी है। इसके बाद वह सीढ़ी से उतरकर नीचे आने लगा। जैसे ही बाथरूम के पास पहुंचा मैंने जूसर के हैंडल से उसके सिर पर वार कर दिया। दोनों बेटों से कहा-तुम दूर ही रहो वह चीखा तो फिर ताबड़तोड़ कई वार किए। वह भागकर कमरे में गया तो वहां भी उस पर लगातार वार किए। इसके बाद वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद भी उस पर कई वार किए। तब तक आर्यन व अंशू नीचे आ गए तो मैंने उनसे कहा कि तुम दोनों दूर रहो। जमीन पर पड़े प्रियांशु की ओर इशारा करके कहा कि अब यह कभी नहीं बोलेगा। इसके बाद कमरे में ताला लगाकर भाग निकला। शराब पीने का आदी था डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया, आरोपी से पूछताछ में जो बातें सामने आई हैं, उससे यही लगता है कि वह पत्नी पर शक करता था। रिश्तेदारों व आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि वह नशे का आदी था। आए दिन घर में झगड़ा करता था। पत्नी ने बताया कि वह सब्जी की दुकान लगाता था लेकिन घर का खर्च बेटे ही चलाते थे। शराब पीकर घर आता था और फिर बात-बात पर झगड़ने लगता था। उल्टे सीधे इल्जाम लगाता था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद से ही लगातार उसकी तलाश में थाने की टीम लगी थी। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सट्‌टा गिरोह का सरगना भाजपा नेता समेत 3 गिरफ्तार:झांसी में 3 खाते फीज, जिसमें 25 लाख कैश, SSP बोले- सट्‌टे से पैसा कमाया
    Next Article
    गोरखपुर में तेज रफ्तार थार से 3 को उड़ाया:हादसे के बाद गाड़ी छोड़कर भागे मनबढ़, घायल बोले- स्टंट कर रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment