Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सट्‌टा गिरोह का सरगना भाजपा नेता समेत 3 गिरफ्तार:झांसी में 3 खाते फीज, जिसमें 25 लाख कैश, SSP बोले- सट्‌टे से पैसा कमाया

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी में आईपीएल मैच में खट्‌टा खिलाने वाले भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष हरेंद्र परिहार समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये admin.1xbet247.com बेवसाइड के जरिए ऑनलाइन सट्‌टा खिला रहे थे। बेवसाइड पर मौजूद 2.07 लाख रुपए के क्वाइंस बरामद किए गए। वहीं, पुलिस ने 3 बैंक खातों को फीज कराया है। इनमें 25.51 लाख रुपए कैश है। एसएसपी ने कहा- ये पैसा सट्‌टा से कमाया गया है। अब इनके फारवर्ड और बैकवर्ड लिंक तलाशे जा रहे हैं। कई नाम और सामने आए हैं। कड़ी जोड़ते हुए पकड़े जा रहे आरोपी एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि 18 अप्रैल को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बृजेंद्र राजपूत को गिरफ्तार किया था। वो बेवसाइट के जरिए सटा खिला रहा था। उसकी बेवसाइड में 16 करोड़ रुपए के क्वाइंस मिले थे। पूछताछ में कई लोगों के नाम सामने आए थे। तब उसे उनकी तलाश की जा रही थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नगरा हाट मैदान में दबिश दी गई। यहां से प्रेमनगर के मोहिनी गार्डन निवासी हरेंद्र परिहार, प्रेमनगर के हीरापुरा नगरा निवासी नीरज निरंजन और प्रेमनगर के अठौंदना रोड निवासी दिलीप सिंह उर्फ विजय परिहार को गिरफ्तार किया है। भाजपा नेता के खाते में सट्‌टा का लेन देन एसएसपी ने बताया-नीरज निरंजन के मोबाइल में मासटर, एजेंट, क्लाइंट आईडी, लेजर, कैश ट्रांसजेक्शन एवं कमीशन से संबंधित डाटा प्राप्त हुआ है। जिससे स्पष्ट है कि संगठित रूप से ऑनलाइन सट्‌टा संचालित किया जा रहा था। ऑनलाइन सट्‌टा साइड पर 2.07 लाख रुपए के क्वाइंस बरामद किए गए। सट्‌टा के लिए विभिन्न बैंक के खातों के माध्यम से लेन देन किया जा रहा था। जांच में एसबीआई खाते में 12.55 लाख, एक्सिस बैंक खाते में 11.80 लाख का ट्रांसजेक्शन पाया गया। दोनों खातों को फीज कराया गया। वहीं, हरेंद्र परिहार के बैंक खाते में 1 लाख रुपए का सट्‌टा लेन देन पाया गया। 5 लाख रुपए हार गया विजय परिहार आरोपी विजय परिहार ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने ऑनलाइन सट्‌टा खेलने के लिए आईडी ली थी। जिसमें वह लगभग 5 लाख रुपए सट्‌टा में हार चुका है। वह अपने व्यक्तिगत खातों का उपयोग न करके अन्य लोगों और रिश्तेदारों के खातों के माध्यम से धनराशि का लेन देन करता था। वहीं, आरोपी बृजेंद्र राजपूत के एसडीएफसी के 2 खाते में 1.14 लाख पाए गए। दोनों को फीज कराया गया है। अब पुलिस सभी आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की गहन जांच कर रही है। बड़े-बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें लगाकर जमाता था रौब सट्टा खिलवाने के आरोप में पकड़ा गया हरेंद्र परिहार, विजय परिहार एवं नीरज निरंजन तीनों भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें लगाकर पूरे शहर में होर्डिंग के जरिए अपना रौब जमाते थे। हरेंद्र परिहार को पद भी मिल गया था, इसका भी आरोपी फायदा उठाते थे। कुछ दिनों पहले ही भाजपा नेता के जन्मदिन पर पूरे शहर में इन लोगों ने होर्डिंग लगवाई थी हालांकि इन तीनों की गिरफ्तारी के बाद इनसे मिलने कोई भी भाजपा नेता नहीं पहुंचा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी देश में सबसे गर्म, बांदा में पारा 47.4°C:मौसम विभाग बोला- दोपहर में बाहर न निकलें; कल से बदलेगा मौसम
    Next Article
    बेटा चीखता रहा, हत्यारा पिता करता रहा वार:प्रयागराज में खून से लथपथ होने पर भी नहीं खाया रहम, कहा- अब कभी नहीं बोलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment