Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी के जन्मदिन पर पिता ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:सेन पश्चिमपारा में शराब पीने को लेकर झगड़े के बाद पत्नी चली गई थी मायके

    2 hours ago

    2

    0

    सेन पश्चिम पारा में रविवार को बेटी के जन्मदिन पर पिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार को शराब पीने को लेकर अधेड़ का पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह अपनी बड़ी बेटी को लेकर देवकी नगर स्थित मायके चली गई थी। घटना के समय छोटी बेटी कोचिंग गई हुई थी, वापस लौटने पर उसे जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। शराब पीने से मना करने पर अक्सर पीटता था सेन पश्चिम पारा निवासी 50 वर्षीय बुद्धि प्रकाश जाजमऊ स्थित लेदर फैक्ट्री में काम करते थे। परिवार में पत्नी रेखा, बड़ी बेटी खुशी और छोटी बेटी बेबो के साथ रहते थे। बुद्धि प्रकाश के साले संजय ने बताया कि बहनोई शराब ज्यादा पीते थे, इसको लेकर बहन रेखा विरोध करती तो बहनोई उनसे अक्सर मारपीट करते थे। शनिवार को भी बुद्धि प्रकाश नशे में धुत होकर आए थे, जिस पर झगड़ा होने से उन्होंने बहन को पीटा था। जिसके बाद बहन बड़ी बेटी खुशी को लेकर मायके आ गई थी। रविवार को छोटी बेटी बेबो का जन्मदिन था। घर पर जन्मदिन की तैयारी चल रही थी। तभी बेबो और एक किराएदार का फोन आया कि बहनोई ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली है। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया शराब को लेकर पत्नी से झगड़े की बात सामने आई है। जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अप्रैल 3 साल में सबसे ज्यादा गर्म:कूलिंग पॉइंट में घड़े का पानी और गुड़ मिल रहा, ट्रांसफॉर्मर के सामने लगाए पंखे
    Next Article
    कानपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा,मौत:दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे थे, ड्राइवर फरार; रामादेवी पुल पर हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment