Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे की मौत, मां ने गर्लफ्रेंड पर किया केस:कानपुर में परिवार के साथ ही रह रही थी प्रेमिका, 70 दिन बाद सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने बेटे की मौत के मामले में उसकी प्रेमिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला घटना के लगभग 70 दिन बाद दर्ज किया गया है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सनिगवां निवासी सुशीला देवी ने बताया कि उनके बेटे सत्येंद्र सिंह चौहान की पत्नी का डेढ़ साल पहले सड़क हादसे में निधन हो गया था। इसके बाद सत्येंद्र अपनी मां के साथ रहने लगे थे। करीब छह महीने बाद एक विवाहित महिला मोबाइल के जरिए सत्येंद्र के संपर्क में आई। सुशीला देवी का आरोप है कि महिला ने उनके बेटे को प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी। घटना से लगभग दो महीने पहले, आरोपी महिला सत्येंद्र से मिलने के बहाने उनके घर आई और वहीं रहने का दबाव बनाने लगी। विरोध करने पर उसने फंसाने की धमकी दी। 18 जनवरी की सुबह करीब 8 बजे कमरे से चीखने की आवाज आई। सुशीला देवी कमरे में पहुंचीं तो उनका बेटा मृत पड़ा था। उन्होंने तत्काल 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया था। सुशीला देवी के अनुसार, आरोपी महिला घटना से दो महीने पहले से ही उनके घर में परिवार के साथ रह रही थी। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई थी। मृतक की मां की शिकायत पर महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर से कोलकाता के लिए डायरेक्ट ट्रेन:मुंबई रूट पर भी 3 स्पेशल गाड़ियां शुरू, गर्मी में सफर के दौरान इन ट्रेनों से मिलेगी राहत
    Next Article
    काकादेव में छठवां भंडारा आयोजित:15 हजार रामभक्तों ने चखा प्रसाद, टीम 7878 ने किया आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment