Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर से कोलकाता के लिए डायरेक्ट ट्रेन:मुंबई रूट पर भी 3 स्पेशल गाड़ियां शुरू, गर्मी में सफर के दौरान इन ट्रेनों से मिलेगी राहत

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर में समर वेकेशन में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कानपुर से कोलकाता के लिए डायरेक्ट वीकली स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसके साथ ही कानपुर–मुंबई रूट पर भी तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। प्रयागराज डिवीजन के PRO अमित सिंह के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा के लिए ये गाड़ियां समर सीजन में चलाई जाएंगी। कानपुर–कोलकाता डायरेक्ट स्पेशल ट्रेन 04153 कानपुर–कोलकाता: 2 अप्रैल से 25 जून तक हर गुरुवार को चलेगी। ये गाड़ी कानपुर से दोपहर 1 बजे रवाना होगी। ये ट्रेन फतेहपुर, मिर्जापुर, सासाराम, धनबाद होते हुए अगले दिन सुबह कोलकाता सुबह 7:50 बजे पहुंचेगी। वहीं ये गाड़ी वापसी में 04154 कोलकाता–कानपुर: 3 अप्रैल से 26 जून तक हर शुक्रवार चलेगी। ये ट्रेन कोलकाता से सुबह 10:45 बजे रवाना होकर कानपुर अगले दिन सुबह 7:10 बजे पहुंचेगी। इससे कानपुर, बिहार, झारखंड और कोलकाता से आने-जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। इस गाड़ी में कुल 20 कोच लगे होंगे। इसमें 5 जनरल कोच, स्लीपर के 9 कोच, थर्ड एसी के 2 और सेकेंड एसी का कोच लगेगा। कानपुर से मुंबई रूट पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन ये गाड़ी 05183 आजमगढ़–बांद्रा ट्रेन 4 अप्रैल से हर शनिवार आजमगढ से शाम 9.15 पर चलेगी। जो बनारस, प्रयागराज, होते हुए सुबह 8.15 पर गोविंदपुरी (कानपुर) पहुंचेगी। जिसके बाद अगले दिन सुबह 8 बजे बांद्रा (मुम्बई) पहुचेंगी। 11 जुलाई तक हर शनिवार चलेगी। वापसी में ये गाड़ी 05184 बांद्रा–आजमगढ़ ट्रेन 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक हर सोमवार चलेगी। ये ट्रेन बांद्रा से सुबह 10.45 पर चलेगी। ये गाड़ी सूरत, बड़ोदरा, रतलाम, कोटा, बयाना, टूंडला होते हुए गोविंदपुरी दूसरे दिन सुबह 9.50 पर पहुचेंगी। आजमगढ़ रात 10 बजे पहुचाएगी। गोमतीनगर- बांद्रा टर्मिनस ट्रेन होगी शुरू 05033 गोमती नगर–बांद्रा टर्मिनस ये ट्रेन 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक हर सोमवार चलेगी। गोमतीनगर से चलकर एशबाग होते हुए कानपुर सेंट्रल शाम 5.35 पर पहुचेगी। ये ट्रेन इटावा, टूंडला, सूरत होते हुए बांद्रा दूसरे दिन रात 8 बजे पहुचेगी। वापसी में ये गाड़ी हर मंगलवार को 7 अप्रैल से 14 जुलाई तक चलेगी।ये ट्रेन वापसी में बांद्रा से रात 11 बजे चलेगी। दूसरे दिन दोपहर कानपुर सेंट्रल शाम 3.25 बजे पहुंचेगी और गोमतीनगर शाम 7.45 पर पहुचेगी। मऊ- वलसाड एसप्रेस ट्रेन होगी शुरू 05017 मऊ–वलसाड ट्रेन 4 अप्रैल से 11 जुलाई तक हर शनिवार को मऊ से चलेगी। ये गाड़ी मऊ से सुबह 3.45 पर रवाना होगी। जिसके बाद बेलथरा रोड, बस्ती, बाराबंकी एशबाग होते हुए कानपुर सेंट्रल दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर पहुचेगी। दूसरे दिन दोपहर 12.35 पर वलसाड पहुचाएगी। वापसी में ये गाड़ी 05018 वलसाड- मऊ एक्सप्रेस 5 अप्रैल से 12 जुलाई तक हर रविवार चलेगी। ट्रेन वलसाड से दोपहर 3.10 पर रवाना होगी। ये गाड़ी सूरत, रतलाम, रामगंज, मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, टूंडला होते हुए दूसरे दिन दोपहर 2.45 पर पहुचेगी। ये ट्रेन देर रात 12.45 पर मऊ पहुचेगी। समर वेकेशन में लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है, ताकि यात्रियों को कन्फर्म सीट और बेहतर सुविधा मिल सके। यात्री अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर जानकारी ले सकते है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं HPCL कांड, निलंबित SHO, दरोगा को रिमाइंडर:बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे, विभागीय जांच में सहयोग नहीं
    Next Article
    बेटे की मौत, मां ने गर्लफ्रेंड पर किया केस:कानपुर में परिवार के साथ ही रह रही थी प्रेमिका, 70 दिन बाद सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment