Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे को NEET पेपर दिलाने आए पिता की मौत:औरैया से लखनऊ आया था, पटरी पार करते वक्त ट्रेन ने चपेट में लिया

    3 hours ago

    2

    0

    औरैया से बेटे को लखनऊ NEET का पेपर दिलाने आए पिता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बेटा बीकेटी इंटर कॉलेज के अंदर पेपर दे रहा था। एग्जाम शुरू होने के बाद पिता सेंटर से कुछ दूर ट्रेन की पटरी की तरफ चला गया। उधर से लौटते समय एक ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण कुमार (46) के रूप में हुई। वह औरैया जिले के भरधना रोड, वार्ड नंबर 6, बस्ती बिधुना का निवासी था। स्थानीय लोगों ने घटना देखते ही पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल से करीब 50 कदम की दूरी पर सीतापुर रोड स्थित इंदौरा बाग चौकी से पुलिस पहुंची। मृतक की शिनाख्त जेब में मिले आधार कार्ड से हुई। पुलिस ने मृतक के फोन से घर में किया कॉल पुलिस के अनुसार, अरुण कुमार अपने बेटे यशु को बीकेटी इंटर कॉलेज में NEET की परीक्षा दिलाने के लिए आया था। उसके पास एक बैग मिला, जिसमें आधार कार्ड भी था। जेब में मिले मोबाइल फोन से उसके घर में कॉल किया गया। वहां परिजनों को सूचना मिली तो उन्होंने बताया कि अरुण तो बेटे को NEET की परीक्षा दिलाने ले गए हैं। 5 बजे पेपर खत्म हुआ तो बेटे को भी पुलिस ने बताया। बेटा बीकेटी थाने में पहुंच गया है। बीकेटी थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि सभी कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक की डेडबॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए भेजी गई है। परिजन औरैया से चल दिए हैं। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- योगी कमजोर CM:मुख्यमंत्री में साहस होता तो गाय को राज्यमाता घोषित कर देते, उन्हें मुसलमान वोट कटने का डर
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:पहलवान बोलीं- बृजभूषण सिंह ने मेरा भी शोषण किया; बच्चों का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू, बिजली कर्मचारी को मुर्गा बनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment