Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी के प्रेमी को घर बुलाया, पीट-पीटकर मार डाला:एटा में टेलीग्राम से मैसेज भेजा, भाई-बेटे के साथ मिलकर बरसाई लाठी

    4 hours ago

    2

    0

    एटा में पिता ने बेटी का अफेयर होने पर उसके प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला। उसने बेटी के टेलीग्राम से मैसेज कर प्रेमी को पहले घर बुलाया। प्रेमी के पहुंचते ही बेटे-भाई और पत्नी के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी। फिर लाश को मैनपुरी में फेंक दिया। उधर, घरवालों ने बेटे का अपहरण कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने एक महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया। मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… गदनपुर में रहने वाला अमरपाल को बेटा पवन (25) 13 अप्रैल को अचानक घर से लापता हो गया था। जांच के दौरान वह सीसीटीवी में गली से निकलता हुआ दिखाई दिया। इसी बीच मैनपुरी में शिकोहाबाद रोड पर पुलिस को एक लाश मिली। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने लाश का अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में घरवालों ने फोटो के आधार पर लाश की पहचान पवन के रूप में की। पवन की हत्या होने का शक होने पर एसएसपी इलामरन ने खुलासे के लिए पुलिस की एक टीम बनाई। स्वॉट और सर्विलांस टीम ने कॉल डिटेल खंगालनी शुरू की। इसके आधार पर कुछ संदिग्धों को उठाया। घरवालों और गांववालों से भी पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया। इनसे जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो अपना जुर्म कबूल कर लिया। एएसपी श्वेताभ पांडे ने बताया- जांच में सामने आया कि गांव के रहने वाले प्रमोद की बेटी से पवन का ढाई साल से अफेयर चल रहा था। इस बात को लेकर पहले भी दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हो चुका था। इसी रंजिश में प्रमोद ने पवन को रास्ते से हटाने की साजिश रची। प्रमोद ने अपनी बेटी के टेलीग्राम अकाउंट से पवन को मैसेज कर अपने घर बुलाया। पवन के वहां पहुंचते ही उस पर हमला कर या। प्रमोद, उसके बेटे मोहित, भाई रविंद्र और उनकी पत्नियों ने मिलकर पवन की बेरहमी से पिटाई की। उसे लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। अगले दिन शव को ट्रक में लादकर मैनपुरी के शिकोहाबाद रोड पर फेंक दिया। पुलिस ने रविंद्र, प्रमोद और एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए… बृजभूषण सिंह बोले- अब समझाने का वक्त नहीं, 2027 या 2029 के चुनाव में दिखा देंगे, अगर हम भार लगते हैं तो एक बार कह दो ‘आज सरकार की नजरों में हमारा कोई अस्तित्व नहीं है। हम अनुपयोगी लगते हैं। अगर किसी को ऐसा लगता है कि हम भार बन चुके हैं तो बस एक बार कह दो कि हमारी जरूरत नहीं। 2027 में कह दो। 2029 में कह दो। जब भी मन करे आकर कह दो। हम दिखा देंगे कि हमारी उपयोगिता है या नहीं।’ चुनौती भरे लहजे में ये बातें कैसरगंज सीट से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को बिहार के भागलपुर में कहीं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    केजरीवाल को पहले से ही थी जानकारी? जानें AAP में बगावत की इनसाइड स्टोरी
    Next Article
    मेरठ कैंट में जनगणना प्रशिक्षण का दूसरा दिन:डीएम-सीडीओ ने किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment