Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे की पिटाई की खबर से मां की मौत:हाथरस में सदमे से गई बुजुर्ग महिला की जान,गांव में हंगामा

    3 hours ago

    2

    0

    हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के बिसाना गांव में रामनवमी मेले के दौरान एक घटना सामने आई है। शराब पीने से रोकने पर कुछ युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी। इस मारपीट में यह गलत सूचना फैल गई के इस युवक की मौत हो गई है। अपनी बेटे की की मौत की गलत सूचना मिलने पर उसकी 60 वर्षीय मां कमला देवी की सदमे से मौत हो गई। यह घटना बीती रात तारागढ़ मंदिर पर लगे मेले के पास पीतांबर पुत्र खेमकरण सिंह के खेत में हुई। बताया जा रहा है कि कुछ युवक खेत में शराब पी रहे थे। पीतांबर उर्फ पप्पू ने उन्हें रोका और वहां शराब पीने से मना किया। इस पर युवकों ने पीतांबर के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। घायल पीतांबर को कुछ लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। इसी दौरान गांव में यह अफवाह फैल गई कि मारपीट में पीतांबर की मौत हो गई है। जब यह गलत सूचना पीतांबर की मां कमला देवी को मिली, तो वह सदमे में आ गईं और दिन रात मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी और प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत किया। पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच पड़ताल पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घायल युवक पीतांबर का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है, जबकि मृतक महिला कमला देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हमलावर निकट के लखूपुरा गांव के रहने वाले हैं और आगे की कार्रवाई जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल करते हुए। मृतक महिला का फाइल फोटो। वीडियो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में वाहन हटाने को लेकर विवाद:मारपीट में दो घायल, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया
    Next Article
    ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद अस्पताल में एडमिट:पेट के इंफेक्शन से बिगड़ी हालत, 14 दिन में 4 किलो वजन घटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment