Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे की शादी के दिन उठी पिता की अर्थी,:लखनऊ में अंतिम संस्कार के बाद निकली बरात

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के क्षेत्र से एक बेहद मार्मिक मामला सामने आया। जिस घर में बेटे की शादी की खुशियां थीं, वहीं कुछ घंटों बाद मातम पसर गया। दूल्हे के पिता की उसी दिन मौत हो गई, जिस दिन बरात जानी थी। परिवार ने पहले अंतिम संस्कार किया, फिर भारी मन से सादगी के साथ बरात रायबरेली रवाना की। निगोहां गांव निवासी 60 वर्षीय किसान भाईलाल कश्यप के सबसे छोटे बेटे रिंकू कश्यप की मंगलवार को शादी थी। बरात के बंकागढ़ गांव जानी थी। घर में रिश्तेदार जुटे थे और शादी की रस्में चल रही थीं। सोमवार शाम हल्दी-मेहंदी कार्यक्रम के दौरान अचानक भाईलाल की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें निगोहां कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। उधर, कन्या पक्ष को सूचना मिली तो वहां भी माहौल गमगीन हो गया। परिवार के सामने सबसे बड़ी परेशानी यह थी कि एक ओर अंतिम संस्कार था और दूसरी ओर तय शादी। परिजनों और रिश्तेदारों की सहमति से फैसला लिया गया कि पहले भाईलाल का अंतिम संस्कार किया जाएगा, उसके बाद सीमित लोगों के साथ बरात रवाना होगी। मंगलवार शाम गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद रात करीब आठ बजे रिंकू कुछ रिश्तेदारों के साथ रायबरेली के लिए रवाना हुआ। विवाह की रस्में बेहद सादगी से पूरी कराई गईं। बुधवार को रिंकू अपनी पत्नी रोहिनी को लेकर घर लौटा, लेकिन गांव में न बैंड बजे और न ही स्वागत की रौनक दिखी। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में रही और गांव वालों ने कहा कि ऐसा दुखद दिन किसी को न देखना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में डंपर चालक की पिटाई, वाहन में तोड़फोड़:गलत साइड से आ रही स्कूटी में मारी टक्कर, भीड़ ने पीटा
    Next Article
    यातायात नियम तोड़ने पर 413 वाहनों का चालान:मऊ में यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment