Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी की विदाई के बाद पिता की बिगड़ी तबीयत, मौत:मैनपुरी में 4 दिन पहले हुई थी शादी, सैफई अस्पताल में इलाज के दौरान गई जान

    3 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में बेटी की शादी के अगले ही दिन विदाई के दौरान एक 40 वर्षीय पिता की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत सैफई अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मचा है, वहीं नवविवाहित बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। जानिए पूरा मामला… नगला दून्दे गांव निवासी 40 वर्षीय धर्मपाल नाथ का शनिवार सुबह सैफई अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी तबीयत बेटी की विदाई के समय अचानक बिगड़ गई थी। धर्मपाल नाथ की दूसरी बेटी रश्मि की शादी मंगलवार को कन्नौज जिले के रुपे पुरवा, हसेरन गांव से आई बारात के साथ संपन्न हुई थी। शादी के अगले दिन बुधवार को विदाई के दौरान धर्मपाल अपनी बेटी से बिछड़ने का दुख सहन नहीं कर पाए और उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन तुरंत उन्हें किशनी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें कहीं और दिखाने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल इटावा ले जाया गया। वहां उपचार के बाद शाम को उन्हें घर वापस ले आया गया। हालांकि शुक्रवार सुबह एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। सैफई में इलाज के दौरान शनिवार सुबह करीब 3 बजे धर्मपाल ने दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह करीब 6 बजे परिजन उनका शव गांव नगला दून्दे लेकर पहुंचे। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नवविवाहित बेटी रश्मि भी ससुराल से वापस घर आ गई और अपने पिता के निधन पर रो-रोकर बेसुध हो गई। दोपहर में धर्मपाल का अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके बेटे रामजीत नाथ ने अंतिम क्रिया संपन्न की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में रविवार को 7 घंटे बिजली कटौती:सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा शटडाउन, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
    Next Article
    आजमगढ़ के इंस्पेक्टर का डीएसपी पद पर प्रमोशन:SSP ने स्टार लगा कर दी शुभकामनाएं, मुबारकपुर थाने पर तैनात हैं शशिमोली पाण्डेय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment