Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे ने ईंट से मारकर की पिता की हत्या:एटा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भेजा जेल

    1 hour ago

    2

    0

    एटा में पारिवारिक विवाद के दौरान एक बेटे द्वारा फेंकी गई ईंट से उसके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यहां बेटे ने गुस्से में ईंट फेंकी, जो उसके पिता को लग गई और उनकी मौत हो गई। मामला सकीट थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निबरौआ गांव का है। मृतक की पहचान राजपाल (72) पुत्र सूरजपाल के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह लंबे समय से बीमार थे और इसी कारण उनका स्वभाव चिड़चिड़ा हो गया था। घटना के दिन बकरियों को लेकर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर बेटे अभिषेक उर्फ विकास ने बकरी पर ईंट फेंकी, लेकिन वह ईंट चारपाई पर लेटे पिता को जा लगी। गंभीर चोट लगने के बाद राजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के छोटे बेटे अमित ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग की पित्त की थैली फटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। अमित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक उर्फ विकास के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में छात्र की सड़क हादसे में मौत:साइकिल ठीक कराकर लौटते समय ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, परिजनों ने किया हंगामा
    Next Article
    गाजीपुर में NEET-UG परीक्षा: 3201 अभ्यर्थी शामिल, 85 अनुपस्थित:7 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई परीक्षा, नाक से नोज पिन उतरवाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment