Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नारद जयंती पर गोरखपुर में सम्मानित हुए पत्रकार:तरुण विजय बोले- न झुकने न-डरने वाली पत्रकारिता की जरूरत

    1 hour ago

    2

    0

    गोरखपुर में नारद जयंती के अवसर पर “वर्तमान वैश्विक परिप्रेक्ष्य और भारतीय पत्रकारिता” विषय पर एक संगोष्ठी और पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्व संवाद केन्द्र, गोरखपुर द्वारा योगिराज बाबा गम्भीर नाथ प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। देखिए 2 तस्वीरें कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में ‘पाञ्चजन्य’ के पूर्व संपादक तरुण विजय उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत की वैचारिक पहचान को मजबूत बनाने में “शब्द की शक्ति” सबसे बड़ा साधन है। उन्होंने कहा कि आज का समय वैचारिक संघर्ष का है, जिसमें पत्रकारों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। एक सच्चा पत्रकार वही है जो न डरे, न झुके और समाज के सामने सच्चाई रखे। तरुण विजय ने कहा कि भारत की ऐतिहासिक स्मृतियों को जागृत करने की जरूरत है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि तक्षशिला जैसे प्राचीन शिक्षा केंद्रों और भारत के पुराने गौरव को लोगों तक पहुंचाना पत्रकारों का कर्तव्य है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों और विषयों को पर्याप्त महत्व नहीं मिलता, उन्हें सामने लाना मीडिया की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता गीताप्रेस, गोरखपुर के मुख्य न्यासी देवी दयाल अग्रवाल ने की। प्रस्तावना विश्व संवाद केन्द्र, गोरखपुर के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा ने रखी। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रमणि ओझा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी ने दिया। मुख्य अतिथि के संबोधन से पहले महेश जी ने एकल गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त संघचालक डॉ. महेन्द्र अग्रवाल, सह प्रान्त प्रचारक सुरजीत, प्रान्त प्रचार प्रमुख सुशील, ओम नारायण, प्रान्त प्रचारक प्रमुख डॉ. अवधेश, प्रो. सदानन्द प्रसाद गुप्त, डॉ. स्मृति मल्ल, डॉ. प्रत्यूष दुबे, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, डॉ. वीरेन्द्र गुप्त, योगेन्द्र बहादुर सिंह, डॉ. शैलेष सिंह, हरेकृष्ण सिंह, विद्याभूषण पाण्डेय, पुनीत पाण्डेय, संजय कुमार राव, डॉ. अनुपम वर्मा, अभिषेक चटर्जी, चिन्मयानन्द मल्ल, डॉ. उदय वीर सिंह, संजय सागर, डॉ. कौशल किशोर तिवारी, डॉ. ऋचा सिंह, अंजनी कुमार सिंह, उपेन्द्र द्विवेदी, रमाशंकर जायसवाल और डॉ. शैलेष त्रिपाठी ‘मोबाइल बाबा’ सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर सम्मानित हुए पत्रकार कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. राकेश राय (दैनिक जागरण), अभिमन्यु चौधरी (हिन्दुस्तान), डॉ. केशव कुमार श्रीवास्तव (स्वतंत्रचेतना), मृत्युंजय शंकर सिन्हा, गणेश पाण्डेय (दैनिक भास्कर), प्रेम पराया, राजीव पाण्डेय, प्रदीप कुमार तिवारी (टीवी9), अहमद अली, अजीत सिंह, गुणानन्द ध्यानी, पवन (एएनआई), अरुण, मनीष तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव, गजेन्द्र त्रिपाठी, आकाशवाणी के कार्यक्रम अधिकारी मनीष द्विवेदी, आरजे सोनी पाठक (एफएम तड़का), प्रेस क्लब अध्यक्ष ओंकार द्विवेदी और अंकित जी शामिल रहे। सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय पत्रकारिता की भूमिका, जिम्मेदारियां और वर्तमान समय की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में महिला की कुल्हाड़ी से हत्या:प्रेम विवाह के बाद गुलफशा की मौत, पुलिस पति से कर रही पूछताछ
    Next Article
    लखनऊ में बैंक कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया:5 डे वर्किंग की मांग , बैंक कर्मी बोले - फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए 5 डे वर्किंग जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment