Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी पूछती थी- पापा, मैं खो गई तो क्या बताऊंगी:पिता बोले- दरिंदे को जिंदा जलाओ; हरदोई में चाचा ने रेप कर मार डाला था

    4 hours ago

    1

    0

    ‘मेरी बच्ची को मारने वाले का एनकाउंटर होना चाहिए। नहीं तो उसे पेट्रोल डालकर हमारे सामने जिंदा जला दो। उसे तड़पा-तड़पाकर मारा जाना चाहिए, जिससे दोबारा क्षेत्र में ऐसा हैवान पैदा न हो। जो आज हमारे साथ हुआ, वो कल किसी और के साथ होगा। वो हैवान जिंदा नहीं बचना चाहिए।’ यह दर्द उस पिता का है, जिसकी 4 साल की बेटी से उसके चचेरे चाचा ने रेप कर हत्या कर दी। हरदोई में 13 नवंबर को बच्ची घर के बाहर से लापता हुई थी। 15 नवंबर को उसका शव मिला था। चाचा घरवालों के साथ बच्ची को ढूंढता रहा। शव दफन करने के लिए गड्ढा भी उसी ने खोदा। दैनिक भास्कर की टीम जिला मुख्यालय से 37 किमी दूर पहुंची। बच्ची के घरवालों से बात करके घटनाक्रम जाना। पढ़िए रिपोर्ट… पहले मामला जानिए… 13 नवंबर को लोनार कोतवाली के एक गांव में 4 साल की बच्ची घर के बाहर से लापता हो गई। घरवालों ने दिन भर तलाश की, लेकिन नहीं मिली। रात में कोतवाली में गुमशुदगी की शिकायत दी गई। बच्ची की तलाश के लिए 6 थानों की पुलिस के साथ एसओजी, सर्विलांस और डॉग स्क्वायड की टीमें लगाई गईं। 15 नवंबर की शाम गांव से 2 किमी दूर बगीचे की झाड़ियों में उसका शव मिला। गले पर कट का निशान था और रेप की आशंका जताई गई। बच्ची की मौत से गांव में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने जांच शुरू की, तो बच्ची का चचेरा चाचा रिजबी यादव ही आरोपी निकला। उसने रेप करने के बाद घटना को छिपाने के लिए बच्ची की हत्या की थी। 18 नवंबर को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब पढ़िए पिता ने क्या बताया… बच्ची के पिता (पीआरडी जवान) ने बताया- मैं गांव में खेती-किसानी करता हूं। घर में मेरे अलावा दो भाई और हैं। मेरी 3 बेटियां थीं। 13 तारीख को सुबह खेत जाने से पहले मैंने खुद रसगुल्ला खाया था और अपनी दोनों बेटियों को भी खिलाया था। दोपहर में एक बार बच्ची खेलती हुई दिखाई दी थी। शाम को मेरे पास घर से फोन आया कि बच्ची मिल नहीं रही। मेरा चचेरा भाई हर जगह साथ में बच्ची को ढूंढता रहा हम लोग गांव में ढूंढते रहे। पिताजी को लेकर हम लोग चौकी गए। पुलिस तुरंत हमारे साथ आई और कई टीमें रात भर हमारे साथ तलाश करती रहीं। मेरा चचेरा भाई भी हमारे साथ मिलकर ढूंढने का नाटक करता रहा। वह मेरे और मेरे ताऊ के लड़कों के साथ बरेली, टुरिया और बावन तक खोजने गया था। वो किसी से ज्यादा बात नहीं करता था, इसलिए हमें उस पर बिल्कुल भी शक नहीं हुआ। उदास चेहरे की वजह से किसी को शक नहीं हुआ परिवार में सबके चेहरे उतरे हुए थे और उसका चेहरा भी उदास था। हमें लगा कि परिवार का सदस्य होने के नाते वह भी दुखी है। लेकिन, हम नहीं जानते थे कि वह हमारी पीठ में छुरा घोंप रहा है। बच्ची का अंतिम संस्कार हो जाने के बाद CO साहब और सादे कपड़ों में आई पुलिस की टीम उसे पकड़कर अपने साथ ले गई। अभी तक पुलिस ने उससे हमारा आमना-सामना नहीं कराया है। बेटी पूछती थी कि पापा मैं खो गई तो क्या बताऊंगी बेटी अक्सर मुझसे पूछती थी कि पापा, अगर मैं कहीं खो जाऊं तो क्या बताऊंगी? फिर खुद ही मासूमियत से जवाब देती थी कि मैं अपने पापा का नाम और बाबा का नाम बता दूंगी। तो कोई भी मुझे मेरे गांव लाकर छोड़ देगा। अभी डेढ़ महीने पहले ही हमारे नवजात बेटे की मौत हो गई थी। गम से उबर भी नहीं पाए थे कि ऊपरवाले ने दूसरा जख्म दे दिया। मेरी पत्नी की हालत बहुत खराब है। उसे रोज दवाइयां देनी पड़ रही हैं। हमारे परिवार की यही मांग है कि ऐसे हैवान पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी जाए या फिर पुलिस उसका एनकाउंटर कर दे। बच्ची की मौत के बाद से मां बदहवास बच्ची की मौत के बाद मां बदहवास है। बात करते-करते कई बार बेहोश हो जाती है। मां का कहना है कि मेरी बेटी जितना तड़पी है, उससे भी ज्यादा तड़पाकर आरोपी के उसके प्राण लिए जाएं। तभी मेरी और बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी। सुबह बच्ची ने कहा था कि मम्मी, मैं खेलने जा रही हूं। मैंने उसे थोड़ी चाय पिलाकर भेजा था। दोपहर में मैंने आवाज दी, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। मेरी बच्ची हमेशा हंसती-खेलती रहती थी। दिवाली का त्योहार निकला था। बिटिया ने खूब पटाखे चलाए थे। हमने कभी सोचा भी नहीं था कि इतनी बड़ी अनहोनी हो जाएगी। मेरी बस यही मांग है कि ऐसा करने वाले को तड़पा-तड़पाकर मारा जाए। बाबा बोले- उसे गोली मार देनी चाहिए बच्ची के बाबा ने बताया- मैं उस समय संडीला में ड्यूटी पर था। उसने हमारे साथ इतनी घटिया हरकत की है, तो सजा मिलनी चाहिए। अगर परिवार का समझकर आज उसे छोड़ दिया गया, तो कल वह किसी दूसरे बच्चे पर हमला करेगा। उसे सीधे गोली मार दो, हमें उससे कोई मतलब नहीं। चाहे वह परिवार का हो, गांव का हो या कोई भी हो। हत्या के बाद लगातार गुमराह करता रहा बाबा ने बताया- पोती को मारने के बाद वो हमें गुमराह करता रहा। हमारे साथ वो चौकी भी गया था। हर जगह बच्ची को ढूंढता रहा। लेकिन घटनास्थल के बारे में कुछ नहीं बताया। मेरे लड़कों ने शव देखा तो वो चिल्लाए। इसके बाद उसने खुद गड्ढा खोदा और अंतिम संस्कार का सारा काम भी किया। इंस्पेक्टर साहब ने बुलाया, तो वह साथ में गया। बड़े आराम से वहां खड़ा रहा। हमारी बस यही मांग है कि उसे फांसी दी जाए। आरोपी के मां-पिता की हो चुकी है मौत बच्ची से रेप-हत्या करने वाले रिजबी यादव (20) के मां-पिता की मौत हो चुकी है। 4 भाइयों में वो सबसे बड़ा है। चारों भाई दिल्ली में रहते हैं। रिजबी दिल्ली में वाटर सप्लाई का काम करता है। गांव में उसका घर बच्ची के घर के पास है। दिवाली पर वो गांव आया था। घटना वाली दोपहर रिजबी ने जब बच्ची को अकेला खेलता देखा, तो उसे खिलाने के बहाने खेत में ले गया। वहां उसके साथ रेप किया। उसको डर था कि बच्ची घरवालों को सब बता देगी। उसने बच्ची को गला दबाकर मार दिया और शव वहीं छोड़कर घर आ गया। सिपाही के नाम पर पिता ने रखा था नाम गांववालों ने बताया कि जब रिजबी पैदा हुआ था, तो गांव में झगड़ों को लेकर पुलिस आती रहती थी। इन झगड़ों में रिजबी के पिता को कई बार जेल जाना पड़ा था। एक रिजबी नाम का सिपाही उन्हें गिरफ्तार करके ले जाता था। पिता को यह नाम इतना पसंद आया कि बेटे का नाम रिजबी रख दिया। CO हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव ने बताया- 13 नवंबर को बच्ची की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। तलाश के दौरान उसका शव मिला। पोस्टमॉर्टम में रेप की पुष्टि हुई। जांच में चचेरा चाचा रिजबी यादव ही कातिल निकला। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें… होटल से कूदने वाली लड़की के हिंदू बॉयफ्रेंड का सुसाइड, लखनऊ जेल में तौलिये से फंदा बनाया लखनऊ में होटल से गिरकर गर्लफ्रेंड की मौत मामले में जेल में बंद कारोबारी बॉयफ्रेंड ने सुसाइड कर लिया। शव गुरुवार सुबह लखनऊ जेल के बाथरूम में तौलिए के फंदे से लटकता मिला। गर्लफ्रेंड मुस्लिम थी और बॉयफ्रेंड हिंदू। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- अखिलेश की हरकतों से शर्म भी शर्मसार:फिर से गर्मी चढ़ रही; सपा प्रमुख ने कहा- मेरा बुलडोजर से स्वागत न करें
    Next Article
    भाजपा ने खींची सपा की गाड़ी:धीरेंद्र शास्त्री से ज्यादा बोले नेता-मंत्री, गोमूत्र से गोरा बनवा रहे विधायकजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment