Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटा रेप किया, मां ने धोए खून से सने कपड़े:मासूम को लगे 5 टांके, आरोपियों को अरेस्ट कर गोरखपुर पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के पीपीगंज इलाके में 20 फरवरी को शादी समारोह में शामिल होने आई 08 वर्षीय मासूम से रेप की घटना हुई थी। आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस कोर्ट में पैरवी करेगी। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए 05 दिन में ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। अब पुलिस कोर्ट में फास्ट ट्रायल की अर्जी देगी। वहीं, पहली बार पुलिस के अनुरोध पर अस्पताल में भर्ती पीड़िता का वहीं पर बयान दर्ज किया गया था, जिस वजह से चार्जशीट जल्द दाखिल की जा सकी है। अब भी पीड़ित मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती है। बच्ची के नाजुक अंग के नीचे 05 टांके लगे हैं। रेप के आरोपी अशोक निषाद को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भिजवा दिया। जांच में सामने आया कि बेटे को बचाने के लिए आरोपी की मां सुनीता देवी ने साक्ष्य मिटाए थे। बेटे के खून से सने कपड़ों को रात के समय ही धो दिया था। दोषी मानते हुए पुलिस ने सुनीता को भी 24 फरवरी को अरेस्ट कर जेल भिजवा दिया। दादा-दादी के साथ शादी में आई थी बच्ची सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र की रहने वाली आठ वर्षीय मासूम 20 फरवरी को अपने दादा-दादी के साथ पीपीगंज के एक शादी में आई थी। समारोह में जयमाला कार्यक्रम करीब 11 बजे रात में चल रहा था। इसी बीच पीपीगंज के अशोक निषाद ने बच्ची को गांव के बाग में ले जाकर उसके साथ ऐसी दरिंदगी की थी। उसकी हरकतों की वजह से बच्ची बेहोश हो गई थी। उसके नाजुक अंग के नीचे 05 टांके लगे हैं। परिजनों ने पीपीगंज पुलिस को 21 फरवरी को सुबह सूचना दी, जिसपर पीपीगंज पुलिस ने इलाज के लिए जंगल कौड़ियां सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेजा लेकिन स्थिति गंभीर होते देख बच्ची को मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। अभी भी बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटना में तत्काल आरोपी को जेल भिजवा दिया और फिर सोमवार को साक्ष्य मिटाने के आरोप में अशोक की मां को भी गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। अब पुलिस को इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के डिजिटल साक्ष्य के अलावा अन्य साक्ष्य भी मिल गए हैं। जिससे आरोपियों को उनके करतूत की सजा दिलाई जा सके। इसके लिए ही पहल करते हुए पीपीगंज थानेदार अरुण कुमार सिंह ने कोर्ट में बयान के लिए अर्जी दी थी। जिसका संज्ञान लेते हुए कोर्ट की ओर से मंगलवार को पीड़िता का बयान भी दर्ज कर लिया गया। पीपीगंज पुलिस ने गुरुवार को चार्जशीट भी दाखिल कर दिया है। इस संबंध में एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि रेप के गंभीर मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस कोर्ट में सजा कराने के लिए पैरवी भी करेगी। फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चले इसके लिए पुलिस अर्जी देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलंकार अग्निहोत्री इस्तीफा देने वाले परिवार के तीसरे अफसर:ताऊ बोले- जब अन्याय हो तो लड़ना चाहिए; हमारे परिवार का यही सिद्धांत रहा
    Next Article
    लखनऊ कैंट बोर्ड बना PLA उत्पाद अपनाने वाला पहला संस्थान:बलरामपुर बायोयुग से MOU, पर्यावरण संरक्षण में अहम कदम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment