Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ कैंट बोर्ड बना PLA उत्पाद अपनाने वाला पहला संस्थान:बलरामपुर बायोयुग से MOU, पर्यावरण संरक्षण में अहम कदम

    2 hours ago

    1

    0

    राजधानी लखनऊ में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक नई पहल हुई है। बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड (BCML) के पीएलए वर्टिकल 'बलरामपुर बायोयुग' ने लखनऊ कैंटोनमेंट बोर्ड (LCB) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पहल के तहत, कैंट बोर्ड ने पीएलए आधारित उत्पादों का पहला संस्थागत ऑर्डर दिया है, जिससे देश में एक नई मिसाल कायम हुई है। 6,760 एकड़ क्षेत्र में फैला लखनऊ कैंटोनमेंट बोर्ड, जो रक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में आता है, भारत का पहला सरकारी संस्थान बन गया है जिसने घरेलू स्तर पर तैयार किए जा रहे पीएलए (पॉलीलैक्टिक एसिड) उत्पादों को बड़े पैमाने पर अपनाने का निर्णय लिया है। इस में कम्पोस्टेबल कचरा बैग, 300 एमएल पीएलए बोतलें, 3डी प्रिंटेड कम्पोस्टेबल पेन और पीएलए फोल्डर शामिल हैं। भारत की उभरती बायोपॉलिमर क्षमता का प्रतीक BCML की कार्यकारी निदेशक अवंतिका साराओगी ने कहा कि यह ऑर्डर केवल एक खरीद नहीं है, बल्कि भारत की उभरती बायोपॉलिमर क्षमता पर संस्थागत विश्वास का प्रतीक है। बढ़ते माइक्रोप्लास्टिक खतरे के बीच यह पहल फॉसिल-बेस्ड प्लास्टिक से बायो-बेस्ड विकल्पों की ओर स्पष्ट बदलाव का संकेत देती है। लखनऊ कैंटोनमेंट बोर्ड ने ESG आधारित पब्लिक प्रोक्योरमेंट के लिए एक मजबूत बेंचमार्क स्थापित किया है, जो देशभर के सरकारी संस्थानों के लिए प्रेरणा बन सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटा रेप किया, मां ने धोए खून से सने कपड़े:मासूम को लगे 5 टांके, आरोपियों को अरेस्ट कर गोरखपुर पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट
    Next Article
    मुरादाबाद शहर में घर में घुसा तेंदुआ:घर में तेंदुए को घूमता देख उड़े होश, वॉशरूम में बंद किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment