Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बैंटलिंग इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक कार्यक्रम:बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ स्थित केडीए के गार्डन कोर्ट गेस्ट हाउस में बैंटलिंग इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई। इसके बाद उन्होंने पारंपरिक, लोक और आधुनिक नृत्य शैलियों में एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। नर्सरी और पीजी के छात्र-छात्राओं ने इन प्रस्तुतियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। अभिभावकों और शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। स्कूल की निर्देशिका कविता गुप्ता ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनमें सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति रुचि विकसित करना है। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इस अवसर पर साईमा मंसूरी, मंतशा, आमना नूर, सानिया, इजमा सहित स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्लासरूम में अब ब्लैकबोर्ड ही नहीं, AI भी दिखाएगा जलवा:CSJMU में छात्रों ने सीखे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गुर
    Next Article
    महाशिवरात्रि 15 फरवरी को, विशेष संयोग बन रहा है:4 राशियों को मिलेगा लाभ, जानें पूजा विधि और उपाय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment