Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्लासरूम में अब ब्लैकबोर्ड ही नहीं, AI भी दिखाएगा जलवा:CSJMU में छात्रों ने सीखे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गुर

    4 hours ago

    1

    0

    शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक का दखल बढ़ता जा रहा है। अब केवल किताबी ज्ञान से काम नहीं चलेगा, बल्कि शिक्षकों को भी 'टेक-सेवी' होना पड़ेगा। इसी सोच के साथ छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के शिक्षा विभाग ने शनिवार को एक विशेष 'AI इनोवेशन कार्यशाला' का आयोजन किया। विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग और 'अकैडलर्न' के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस वर्कशॉप में छात्रों को बताया गया कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भविष्य की शिक्षा प्रणाली को पूरी तरह बदलने वाला है। बिना AI के भविष्य में अच्छी टीचिंग संभव नहीं: डॉ. तनुजा विभागाध्यक्षा डॉ. तनुजा भट्ट ने वर्तमान समय में तकनीक की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि AI आज की सबसे बड़ी जरूरत है। डॉ. भट्ट के अनुसार, जो युवा शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें AI के आधुनिक उपकरणों में कुशल होना ही होगा। भविष्य में वही शिक्षक सफल कहलाएंगे, जो तकनीक और एआई का सही इस्तेमाल जानते होंगे। अकैडलर्न की टीम ने दिए प्रैक्टिकल टिप्स इस वर्कशॉप की खास बात यह रही कि इसमें केवल थ्योरी नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल जानकारी पर जोर दिया गया। अकैडलर्न संस्थान से आए 6 विशेषज्ञों के दल ने छात्रों को एआई के लेटेस्ट टूल्स के बारे में विस्तार से समझाया। टीम में अच्युत सिंह, पवन धींगरा, विभूति अग्निहोत्री, सुशांत कुमार, श्रेयांश राज और अभिषेक शर्मा शामिल रहे। इन विशेषज्ञों ने छात्रों को बताया कि कैसे एआई की मदद से लेसन प्लान तैयार करने, कंटेंट रिसर्च करने और छात्रों की परफॉरमेंस को ट्रैक करने में मदद मिल सकती है। शिक्षकों और छात्रों में दिखा भारी उत्साह कार्यक्रम का संयोजन डॉ. प्रियंका मौर्या द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन डॉ. रत्नर्त्तु: मिश्रा ने संभाला। कार्यशाला के दौरान न केवल छात्रों बल्कि शिक्षकों ने भी एआई टूल्स को लेकर अपनी जिज्ञासा जाहिर की। इस मौके पर डॉ. रश्मि गोरे, डॉ. गोपाल सिंह, डॉ. विमल सिंह, डॉ. बद्री नारायण मिश्रा, डॉ. कल्पना अग्निहोत्री, डॉ. स्नेह पांडे सहित कई फैकल्टी मेंबर्स और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में शिव बारात की तैयारियां पूरी:पंडाल सजे, शिव-पार्वती विवाह देखने लाखों की संख्या में पहुंचेंगे भक्त
    Next Article
    बैंटलिंग इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक कार्यक्रम:बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment