Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंद घरों में चोरी करने वाले दो आरोपी अरेस्ट:सहारनपुर में चांदी के बर्तन पिघलाकर बनाई ईंट, सोना-चांदी और नकदी बरामद

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर पुलिस ने नकुड़ क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने दो चोरों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, 8200 रुपए नगद और 532 ग्राम चांदी की ईंट बरामद की है। ये चोरी 25 अप्रैल को हुई थी। मामला थाना नकुड़ के गांव पदमनगली का है। पुलिस लाइन सभागार में एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव पदमनगली निवासी मोनू 25 अप्रैल 2026 को शिकायत दी। जिसमें बताया था कि अज्ञात चोर उसके घर का ताला तोड़कर अलमारी से चांदी के सिक्के, पूजा के बर्तन और नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद 28 अप्रैल 2026 को मोहल्ला बंजारन निवासी मोहम्मद चिराग ने भी तहरीर देकर बताया कि उसके व उसके भाइयों निजामुद्दीन और कमाल के घरों का ताला तोड़कर सोने का हार, टॉप्स, 8 नोज पिन, चांदी की पायल, चांदी का हार व अन्य आभूषण चोरी कर लिए गए। इस पर मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके बाद टीम बनाई गई। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो आरोपी शाहिद उर्फ टकला पुत्र जाबिर निवासी मोहल्ला बंजारानान और सावेज उर्फ डिटोल पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला सादलगंज दोनों को नया गांव रोड स्थित बंद पड़े पेट्रोल पंप के पीछे है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के गले के सेट, टोप्स, नोज पिन, चांदी की पायल, बिछुए, कड़े, रिंग, 532 ग्राम चांदी की ईंट, कुल 8200 रुपए नगद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसर, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बंद पड़े मकानों की रेकी करते थे और रात में ताला तोड़कर चोरी करते थे। चोरी के बाद सामान आपस में बांट लेते थे। चांदी के बर्तन और मूर्तियों को पिघलाकर उन्होंने चांदी की ईंट बना ली थी, ताकि उसे आसानी से छिपाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर कचहरी में ट्रांसफार्मर में लगी आग:केबिल टूटकर गिरा, पुलिसकर्मी ने एक को बचाया
    Next Article
    किशनी सीट पर सपा से पहली पसंद योगेश कठेरिया:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार विपिन कठेरिया, बसपा से कमलेश कुमारी; विधायक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment