Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर कचहरी में ट्रांसफार्मर में लगी आग:केबिल टूटकर गिरा, पुलिसकर्मी ने एक को बचाया

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर कचहरी परिसर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जिला पंचायत कार्यालय के बाहर लगे ट्रांसफार्मर और उससे जुड़े बिजली के केबिल में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना हवालात के सामने स्थित कैंटीन के बाहर हुई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धूं-धूं कर जलने लगा और उससे जुड़ा केबिल चिंगारियों के साथ टूटकर जमीन पर गिर गया। इससे मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने के बाद काफी देर तक टूटे हुए केबिल से करंट के साथ चिंगारियां निकलती रहीं। इससे आसपास मौजूद लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे। घटना के समय कचहरी परिसर में काफी भीड़ थी, जिससे अचानक हुई इस घटना ने सभी को सकते में डाल दिया। इसी दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। मौके पर एक भिखारी टूटे हुए केबिल के बेहद करीब था और आग की चपेट में आने वाला था। वहां से गुजर रहे एक पुलिसकर्मी ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए उसे तुरंत खींचकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। पुलिसकर्मी की इस बहादुरी का यह पूरा घटनाक्रम मौके पर मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरों में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सुरक्षा के मद्देनजर आग बुझाने से पहले बिजली आपूर्ति भी बंद कराई गई, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके। घटना के बाद कुछ समय तक कचहरी परिसर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट अथवा ओवरलोड को आग का कारण माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के SG स्टोर पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव:बैट-ग्लव्स-बॉल की तारीफ करते हुए बोले- इंग्लिश विलो बैट खेलने में देते हैं बेहतर परफॉर्मेंस
    Next Article
    बंद घरों में चोरी करने वाले दो आरोपी अरेस्ट:सहारनपुर में चांदी के बर्तन पिघलाकर बनाई ईंट, सोना-चांदी और नकदी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment