Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में बारात लेकर दूल्हा डीएम ऑफिस पहुंचा:बोला- अंधेरे में बहू कैसे ले आऊं, स्मार्ट मीटर के बढ़े बिल से परेशान हूं

    9 hours ago

    1

    0

    बांदा में शादी से पहले बिजली कटने से परेशान दूल्हा डीएम कार्यालय पहुंच गया। वहां उसने बारातियों के साथ प्रदर्शन किया। बारातियों और दूल्हे ने नारेबाजी की- मेरी शादी का शगुन बिजली बिल माफ करो। आज बारात जानी थी, लेकिन उससे पहले दूल्हा डीएम के पास पूजा की थाली लेकर पहुंच गया। दूल्हे ने कहा- कल मेंहदी हो जाने के बाद बिजली विभाग ने लाइट काट दी। स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिल दोगुना आ रहा है, जिसे चुकाना मुश्किल हो गया है। अब अंधेरे में बहू को कैसे घर लाऊं। सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन के बाद दूल्हा वापस लौट गया। पहले प्रदर्शन की तस्वीरें देखिए… मामले को विस्तार से जानते हैं... पूरा मामला मटौंध थाना क्षेत्र का है। उजरेहटा गांव में राजेंद्र (57) परिवार के साथ रहते हैं। बड़े बेटे अमर (36) की शादी हो गई है। दो बेटियां भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। आज सबसे छोटे बेटे कुलदीप (32) की बारात जानी थी। कुलदीप की शादी पिछले साल महोबा के खन्ना में तय हुई थी। रविवार को घर पर मेहंदी की रस्में चल रही थीं। दूल्हे को घर की महिलाएं मेहंदी लगा रही थीं। डांस कार्यक्रम भी चल रहा था। 10:45 के आसपास लाइट कट हो गई। पहले सबको लगा कि लाइट चली गई है, लेकिन बाहर देखा तो दूसरे घरों में लाइट आ रही थी। इसके बाद चेक किया गया तो मीटर में बैलैंस माइनस में चला गया था। इसके बाद रात भर घरवाले और परिजन परेशान रहें। सोमवार की सुबह फिर से शादी की रस्में शुरू हो गईं और बारात की तैयारी होने लगी। घर वालों ने एक रस्म के लिए लड़के से मंदिर चलने को कहा तो उसने मना कर दिया और बोला कि पहले सभी लोग मेरे साथ डीएम ऑफिस चलो। शेरवानी पहने दूल्हा और बाकी लोग भी तैयार हो चुके थे। किसी को पहले तो समझ नहीं आया, लेकिन बाद में सभी मान गए। बैंड-बाजा वालों को भी तैयार किया गया। करीब 11 बजे कुलदीप शेरवानी पहनकर हाथ में पूजा की थाली लिए बारातियों और बैंड बाजे के साथ डीएम कार्यालय पहुंचा। 'मेरी शादी का शगुन बिजली बिल माफ करो' कलेक्ट्रेट पर बैंडबाजे के साथ दूल्हे को देखकर लोगों की भीड़ लग गई। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि यहां बारात क्यूं आ रही है। साथ आई महिलाएं नारेबाजी कर रही थीं और हाथ में पोस्टर ले रखा था। पोस्टर पर लिखा था- मेरी शादी का शगुन बिजली बिल माफ करो। दूल्हन घर लानी है बिजली बचानी है। मामले की जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट बाहर आए। उन्होंने दूल्हे से बात करके परेशानी पूछी। दूल्हे ने बताया कि जब से स्मार्ट मीटर लगा है बिजली का बिल भरना मुश्किल हो गया है। दोगुने से ज्यादा बिल आ रहा है। हम लोग साधारण परिवार के लोग हैं इतना बिल कैसे भरें। घर पर रिश्तेदार मौजूद हैं और लाइट कट जा रही है। भीषण गर्मी में सब लोग परेशान हो रहे हैं। कुलदीप ने कहा- मैं बिना बिजली के घर में दुल्हन को कैसे लाऊंगा। घर वालों ने बताया कि बिजली का बिल 15 हजार रुपए आया था, जिसके बाद लाइट काट दी गई। दूल्हे का कहना है कि आज ये समस्या हमारे यहां हुई है, कल किसी और के यहां भी होगी। स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाएं। सिटी मजिस्ट्रेट ने उनकी मांग सुनी और समाधान का भरोसा दिया। इसके बाद दूल्हा बारातियों को लेकर लौट गया। बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए.एस. नोमानी भी दूल्हे के साथ पहुंच थे। उन्होंने कहा- एक दूल्हा अपनी बारात छोड़कर डीएम कार्यालय पहुंचा है। फरियाद का स्मार्ट मीटर बंद किया जाए और पुराने मीटर को लागू किया जाए, ताकि नई दुल्हन अंधेरे में नहीं बल्कि उजाले में रह सके। नोमानी ने यह भी कहा कि एडवांस बिल भरने के बाद भी कई बार उपभोक्ताओं का अकाउंट माइनस में चला जाता है, जिसके कारण आधी रात में भी बिजली काट दी जाती है। यह समस्या पूरे जिले में है। सिटी मजिस्ट्रे बोले- जांच के आदेश दिए हैं बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर राजीव गर्ग ने बताया- बैलेंस निगेटिव हुआ होगा तो यह इश्यू आया होगा,उन्हें बता दिया गया है बैलेंस पोजिटिव रखिए तो कोई दिक्कत नहीं होगी। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला ने बताया- बिजली कटने की शिकायत पर जांच के आदेश दिए गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन के बाद दूल्हे और बाराती घर लौट गए। इसके बाद बारात रवाना हुई। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… 'ये जो फरसा लहरा रहे हो, सब पर मुकदमे होंगे':महिला DSP की चेतावनी- फोटोग्राफी हो रही है; परशुराम जयंती पर निकला था जुलूस मेरठ में रविवार को परशुराम जयंती पर जुलूस में फरसा लहराने और डंडा साथ लेकर चलने वालों को महिला डिप्टी एसपी ने सख्त हिदायत दे डाली। डिप्टी एसपी शुचिता सिंह ने मौके पर ही माइक लेकर चेतावनी दी कि जो लोग फरसा और डंडा लेकर चल रहे हैं, उनकी पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अब डिप्टी एसपी के इस बयान पर ब्राह्मण समाज में रोष है। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इसे ब्राह्मण विरोधी भी कहा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दावत से लौट रहे किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा:इटावा में अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, दावत से लौटते समय हुआ हादसा
    Next Article
    सलमान खान की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में एंट्री कन्फर्म:रितेश देशमुख ने बिग बॉस मराठी में किया खुलासा, रोल पर सस्पेंस बरकरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment