Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ इस्कॉन मंदिर में चंदन यात्रा महोत्सव शुरू:श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, बिहारी जी को 56 भोग लगे

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के इस्कॉन मंदिर में अक्षय तृतीया के अवसर पर चंदन यात्रा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया और पर्व की आध्यात्मिक महत्ता के बारे में बताया। अपरिमेय श्याम ने चंदन यात्रा की कथा सुनाते हुए बताया कि महान आचार्य माधवेंद्र पुरी को वृंदावन में भगवान गोपाल ने स्वप्न में चंदन लाने का आदेश दिया था। आदेश मिलने पर वे जगन्नाथपुरी गए और वहां से चंदन लाकर भगवान को अर्पित किया। तभी से यह परंपरा शुरू हुई, जो अब विश्वभर के इस्कॉन मंदिरों में 21 दिनों तक उत्सव के रूप में मनाई जाती है। भगवान को चंदन का लेप लगाना भक्तों के समर्पण का प्रतीक उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण परम पुरुषोत्तम हैं और उन्हें भौतिक सुविधाओं की आवश्यकता नहीं होती। हालांकि, भक्तों के लिए भगवान ही सब कुछ हैं। भगवान को चंदन का लेप लगाना भक्तों के प्रेम और समर्पण का प्रतीक है, जिससे भगवान प्रसन्न होते हैं। अपरिमेय श्याम ने अक्षय तृतीया के महत्व को समझाते हुए बताया कि यह दिन आत्मिक उन्नति और भक्ति का विशेष अवसर है। इस दिन निरंतर भक्ति से मनुष्य सांसारिक कष्टों से मुक्ति पाकर ईश्वर के प्रेम में लीन हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि इसी दिन सुदामा ने श्रीकृष्ण से मिलकर अपनी भक्ति का उदाहरण प्रस्तुत किया था और गंगा का अवतरण भी इसी दिन हुआ माना जाता है। कार्यक्रम के अंत में मंदिर में श्री-श्री राधा रमण बिहारी जी को 56 भोग अर्पित किए गए। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण हुआ, जिसे भक्तों ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। अपरिमेय श्याम ने सभी लखनऊवासियों को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं और उत्सव में भाग लेने का आह्वान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ऑटो में सवारी भरने को लेकर विवाद:युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    कौशांबी में जमीनी विवाद में घायल युवक की मौत:25 दिन पहले हुए चाकू हमले में गंभीर रूप से घायल युवक ने तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment