Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में नवरात्रि के दूसरे दिन भक्तों की भीड़:मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, काली मंदिर में चढ़ा भोग

    3 hours ago

    1

    0

    बांदा में शुक्रवार को नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन के लिए देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। बाबूलाल चौराहे स्थित मां काली देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु कतारों में लगे रहे। मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप के लिए मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि इससे ऐच्छिक मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कई भक्तों ने उपवास रखकर और दुर्गा सप्तशती का पाठ करके मां को प्रसन्न किया। काली देवी मंदिर में श्रद्धालु भोर से ही लंबी कतारों में खड़े होकर मां के दर्शन कर रहे थे। भक्तों ने फूल और मिठाई से सजी डलियों में प्रसाद लाकर मां को भोग लगाया। इसके साथ ही मां दुर्गा की महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रार्थना की। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य दुर्गा मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ देखी गई। नवरात्रि के अवसर पर नगर के कई मंदिरों को रंग-रोगन कर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंदिरों के मुख्य द्वारों पर रंग-बिरंगी झालरें लगाई गई थीं, और परिसर में टिमटिमाती रोशनी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही थी। मंदिरों में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए थे। गंगा घाट पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपने पर्स और मोबाइल सुरक्षित रखने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में शुक्रवार को बिजली का शटडाउन:केस्को पोल हटाने और इनडोर बाक्स मरम्मत का करेगा कार्य, 15 इलाकों में 2 से 5 घंटे तक अपूर्ति रहेगी बाधित
    Next Article
    अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी,3 लाख मांगी रंगदारी:बलरामपुर में युवती की फोटो-वीडियो के नाम पर परिवार को धमकी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment