Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में ट्रेलर ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी:चालक और महिला मजदूर की मौत, दो गंभीर घायल

    3 hours ago

    1

    0

    बांदा में देर रात एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक और एक महिला मजदूर की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दो अन्य महिला मजदूर मामूली रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और फरार ट्रेलर चालक की तलाश कर रही है। यह घटना मटौंध थाना क्षेत्र के पास हुई। मटौंध कस्बे के 48 वर्षीय सेवालाल अपने ट्रैक्टर से फसल कटाई के बाद मजदूरों को बिसंडा छोड़ने जा रहे थे। मजदूर एक सप्ताह पहले बिसंडा क्षेत्र से फसल कटाई के लिए लाए गए थे। गुरुवार रात करीब 11:30 बजे यह हादसा हुआ। ट्रेलर ने पीछे से ट्रॉली में टक्कर मार दी मटौंध कस्बे के नजदीक एक ढाबे के पास सेवालाल ने मजदूरों को पानी पिलाने के लिए ट्रैक्टर रोका था। कुछ मजदूर पानी पीने नीचे उतरे थे, जबकि अधिकांश ट्रॉली और ट्रैक्टर में बैठे थे। तभी कबरई की ओर से गिट्टी लेकर आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर चालक सेवालाल और पवई गांव की 35 वर्षीय महिला मजदूर राजकुमारी पत्नी उमाशंकर की नीचे गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। दो अन्य महिला मजदूरों को भी मामूली चोटें आईं, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। मटौंध थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है और परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बृजमनगंज में अज्ञात युवक का शव मिला:दाहिना पैर कटकर अलग, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    Bhooth Bangla X Review: फिर हिट होने को तैयार अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी, हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने जीता दर्शकों का दिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment