Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बामनोली में युवक पर हमले का आरोप:एसपी से की शिकायत, सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग उठाई

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत जनपद के बामनोली गांव में एक युवक पर हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित समीर पुत्र रोजुद्दीन ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। समीर ने बताया कि यह घटना 17 अप्रैल को हुई थी, जब वह अपने घर लौट रहा था। समीर के अनुसार, गांव के बाहर सड़क पर एक युवक ने उसे रोक लिया। आरोपी युवक ने उसे गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला किया। इस हमले में समीर को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावर उसे जान से मारना चाहता था, लेकिन वह किसी तरह मौके से भागने में सफल रहा। समीर ने यह भी बताया कि यह उस पर पहला हमला नहीं है। इससे पहले भी आरोपी ने उस पर हमला किया था, जिसकी शिकायत उसने थाना बड़ौत में दर्ज कराई थी। पीड़ित का आरोप है कि पिछली शिकायत के बावजूद आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उसके हौसले बढ़े हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उसे तथा उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। ग्रामीण भी इस मामले में प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। पुलिस की आगामी कार्रवाई का इंतजार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ की CCSU में महाराणा प्रताप की प्रतिमा की मांग:छात्र नेताओं ने कहा अन्य महापुरूषों की तरह ही प्रतिमा लगाकर दें सम्मान
    Next Article
    गाजीपुर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित:पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने अधिनियम को महिलाओं का सम्मान बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment