Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में दो पक्षों के बीच मारपीट:महिलाओं सहित कई लोग भिड़े, वीडियो आया सामने

    1 hour ago

    1

    0

    बांदा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर थप्पड़ और चप्पल बरसाते दिख रहे हैं। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के कालू कुआं इलाके की बताई जा रही है, जिस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। वायरल वीडियो में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी मारपीट करती नजर आ रही हैं। वे एक-दूसरे को मार रही हैं और चप्पलों से हमला कर रही हैं। यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए जानकारी के अनुसार, यह विवाद शराब के नशे में दो लोगों के बीच हुई बहस से शुरू हुआ। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे पर हाथ उठा दिया। इसके बाद उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर आ गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में गभाना टोल पर पुलिस से भिड़े किसान:भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर टिप्पणी के विरोध में किसान लाठी-डंडे लेकर हापुड़ रवाना
    Next Article
    गोरखपुर में पकड़ी गई ठगी करने वाली गैंग:सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर करते थे जालसाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment