Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में पकड़ी गई ठगी करने वाली गैंग:सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर करते थे जालसाजी

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में सरकारी योजनाओं का लालच देकर साइबर फ्रॉड करने वाले 6 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लोगों को अपने जाल में फंसाकर खाते खुलवाते थे। उनका एटीएम, पासबुक और चेक बुक अपने पास ही रखते थे। उसके बाद उन खातों का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड के रुपयों को ठिकाने लगाने के लिए करते थे। पुलिस के मुताबिक 15 अप्रैल को कोतवाली थाने पर एक तहरीर मिली, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने जांच कर 6 को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कोतवाली थाने पर मिली तहरीर से मामला उजागर हुआ पुलिस के अनुसार 15 मार्च को एक पीड़ित ने कोतवाली थाने पर तहरीर दिया। पीड़ित ने बताया कि कुछ लोगों ने सरकारी योजनाओं के लाभ दिलाने के नाम पर उनके बेटे को अपने जाल में फंसाया और बैंक अकाउंट खुलवाया। फिर उसका पासबुक, एटीएम और चेक बुक अपने पास रख लिया। कुछ समय बीत जाने के बाद भी जब व्यक्ति को कोई लाभ नहीं मिला तो उसे शक हुआ। पता चला कि उसके खाते का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड के रुपयों को ठिकाने लगाने के लिए किया जा रहा है। जॉन बाबा रुपयों को लगाता था ठिकाने उसके तहरीर पर FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया गया कि ओमकार अग्रहरि उर्फ अजीत और ऋतुराज यादव के कहने पर अन्य अभियुक्त लोगों को सरकारी योजनाओं का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे। फिर उनका विभिन्न बैंको में म्यूल खाता खुलवाते थे और पासबुक, एटीएम कार्ड और चेकबुक लेकर ऋतुराज यादव को दे दिया जाता था। उसके बाद ऋतुराज यादव बैंक खातों की डिटेल्स रामदास और जॉन बाबा नाम के किसी अज्ञात व्यक्ति को देता था। जॉन बाबा ही फ्रॉड का पैसा उन म्यूल बैंक खातों में भेजटा और निकालता था। अभियुक्त ओमकार अग्रहरि ने बताया कि वह रामदास और जॉन बाबा से टेलीग्राम के जरिए संपर्क में आया था। तभी से उनके कहने पर यह काम करता था। चित्रकूट और देवरिया के दो आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुज विश्वकर्मा उर्फ शुभम विश्वकर्मा निवासी हुंमायूपुर, थाना गोरखनाथ, 2. ओंमकार अग्रहरि निवासी मिर्जापुर थाना राजघाट 3. ऋतुराज यादव निवासी सरधुआ थाना सरधुआ जिला चित्रकूट, 4.राहुल सिंह निवासी ग्राम कईधाखुर्द पोस्ट जगदीशपुर भलुआन थाना गगहा 5.द्विव्यांशु सिंह उर्फ साहिल सिंह निवासी गरूलपार लकड़ी हट्टा थाना कोतवाली जिला देवरिया, वर्तमान पता इन्द्रानगर फेज-1 थाना रामगढ़ताल जिला गोरखपुर और 6.आदित्य चौधरी उर्फ सौरभ निवासी हुंमायूपुर उत्तरी ज्ञानपुरम कालोनी थाना गोरखनाथ के रूप में हुई है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी इस मामले में एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जिसके बाद 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरोह के अन्य लोगों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में दो पक्षों के बीच मारपीट:महिलाओं सहित कई लोग भिड़े, वीडियो आया सामने
    Next Article
    देवरिया में भीषण गर्मी, स्कूल समय बदलने की मांग:बीटीसी शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment