Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू:43026 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, मॉनीटरिंग सेल से कड़ी निगरानी

    18 hours ago

    1

    0

    बांदा जनपद में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। जिले के 64 परीक्षा केंद्रों पर कुल 43,026 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इन परीक्षाओं की निगरानी के लिए 2,577 कक्ष निरीक्षकों को तैनात किया गया है। इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा में 23,188 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 19,838 परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षाएं प्रथम पाली में सुबह 8:30 बजे से शुरू होकर 11:30 बजे तक चलेंगी। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षार्थियों को सुबह 8:00 बजे से 8:15 बजे तक केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। गेट पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी। छात्राओं की तलाशी के लिए महिला शिक्षक और महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगी। परीक्षार्थियों को केवल पेन, पेंसिल और प्रवेश पत्र लाने की अनुमति होगी। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, गुटखा या पान मसाला लाना प्रतिबंधित है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) दिनेश कुमार ने बताया कि परीक्षाओं को नकलविहीन और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत पांच जोनल मजिस्ट्रेट, 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट और छह सचल दल (फ्लाइंग स्क्वॉड) तैनात किए गए हैं। ये सभी दल लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करेंगे। डीआईओएस कार्यालय में एक मॉनिटरिंग सेल स्थापित किया गया है, जिससे सभी परीक्षा केंद्र लाइव जुड़े हुए हैं। इस सेल से परीक्षा के दौरान प्रत्येक कक्ष की लगातार निगरानी की जाएगी। यदि किसी केंद्र या कक्ष में सीसीटीवी कैमरे बंद पाए जाते हैं, तो संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में जल जीवन मिशन की टंकी में दरारें:प्रशासन के ओवरफ्लो दावे के बीच गुपचुप मरम्मत शुरू, ठेकेदार पर सवाल
    Next Article
    संभल में 51,427 परीक्षार्थियों के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू:शिक्षा मंत्री गुलाब देवी होम टाउन में 77 केंद्रों पर हिंदी का पेपर; CCTV से निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment