Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में जल जीवन मिशन की टंकी में दरारें:प्रशासन के ओवरफ्लो दावे के बीच गुपचुप मरम्मत शुरू, ठेकेदार पर सवाल

    17 hours ago

    1

    0

    महोबा के नगारा डांग गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी में दरारें आने के बाद अब गुपचुप तरीके से मरम्मत का काम शुरू हो गया है। प्रशासन ने पहले इन दरारों को केवल ओवरफ्लो बताया था, जिससे विभाग के दावों और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह मामला बुंदेलखंड के महोबा जिले के जैतपुर विकासखंड के नगारा डांग गांव का है। टंकी में पानी भरते ही उसमें दरारें पड़ गई थीं, जिससे पानी तेजी से बहने लगा था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवधेश राजपूत ने इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसमें नवनिर्मित टंकी की दरारों से भारी मात्रा में पानी गिरता साफ दिख रहा था। मामला सामने आने पर एडीएम नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम ने इसे ओवरफ्लो बताकर खारिज कर दिया था। हालांकि, यदि टंकी में कोई संरचनात्मक क्षति नहीं थी और सब कुछ सामान्य था, तो विभाग की देखरेख में मिस्त्री और मजदूर दिन-रात दरारों को भरने का काम क्यों कर रहे हैं, यह सवाल उठ रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने सीधे तौर पर कार्यदायी संस्था और ठेकेदार पर घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल और लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ट्रायल रन के दौरान ही टंकी का खराब हो जाना सरकार की छवि को धूमिल करता है। वहीं, मौके पर मरम्मत कर रहे मिस्त्रियों का कहना है कि ये केवल मामूली दरारें हैं जिन्हें ठीक किया जा रहा है। ग्रामीणों की नजर में यह भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की कोशिश है। करोड़ों की लागत से बनी इस पेयजल योजना का भविष्य अब अधर में लटकता दिख रहा है। यह सवाल बना हुआ है कि क्या ट्रायल रन में ही कमजोर पड़ने वाली यह टंकी सालों तक गांव की प्यास बुझा पाएगी। इस मामले कोई जल जीवन मिशन से जुड़ा कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। अगर अफसरों का पक्ष आता है तो खबर में अपडेट कर दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में बोर्ड परीक्षा कड़ी निगरानी में शुरू:85 केंद्रों पर 48333 छात्र दे रहे परीक्षा, पहला पेपर हिंदी का
    Next Article
    बांदा में यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू:43026 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, मॉनीटरिंग सेल से कड़ी निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment