Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा PHC में मेडिकल स्टाफ शराब पीते दिखा, VIDEO:वीडियो सामने आने पर वार्ड बॉय निलंबित, विभागीय जांच शुरू

    3 hours ago

    2

    0

    बांदा के बिसंडा स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल स्टाफ के शराब पीने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखा गया है। इस वीडियो में एक वार्ड बॉय अपने साथियों के साथ अस्पताल परिसर के चैंबर में शराब पीता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो खुद संबंधित कर्मचारी द्वारा बनाकर वायरल करने का आरोप है। वायरल वीडियो में चैंबर के अंदर शराब की बोतलें और खाने का सामान भी रखा नजर आ रहा है। आसपास दवाइयां और मेडिकल उपकरण भी दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जहां मरीजों के इलाज को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, वहां अस्पताल परिसर में ऐसी अवैध गतिविधियां चल रही थीं। यह वीडियो जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. विजेंद्र सिंह ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि संबंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर उसे निलंबित कर दिया गया। निलंबित कर्मचारी की पहचान सुशील कुमार के रूप में हुई है, जो बिसंडा स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड बॉय के पद पर तैनात था। सीएमओ ने जानकारी दी कि कर्मचारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर ट्रेन लूट का खुलासा, चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार:एक घायल, हथियार और 1.38 लाख रुपए बरामद, पुलिस पूछताछ जारी
    Next Article
    गोरखपुर के MMMUT में बवाल के बाद जांच शुरू:प्रोफेसर पर गंभीर आरोप, छात्र बोले- हम अपने ही कॉलेज में सुरक्षित नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment