Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर ट्रेन लूट का खुलासा, चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार:एक घायल, हथियार और 1.38 लाख रुपए बरामद, पुलिस पूछताछ जारी

    3 hours ago

    2

    0

    रामपुर में चलती ट्रेन में हुई लूटपाट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में यात्रियों को पुलिसकर्मी बताकर लूटने वाले चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह मुठभेड़ रविवार तड़के करीब 4 बजकर 45 मिनट पर बिलासपुर-रुद्रपुर बॉर्डर पर हुई। रामपुर जीआरपी थाना प्रभारी ईश्वर चंद ने बताया कि पिछले चार दिनों से इस गिरोह की तलाश में चार टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। संदिग्धों को रोकने की कोशिश करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मिश्रा सिंह, गौरव, भारत और डेविड के रूप में हुई है। मुठभेड़ में घायल मिश्रा सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। गौरव और मिश्रा सिंह रुद्रपुर के नानकमत्ता के निवासी हैं, जबकि भारत और डेविड रुद्रपुर के रमपुरा के रहने वाले हैं। जीआरपी थाना प्रभारी ईश्वर चंद के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 1 लाख 38 हजार 500 रुपये भी बरामद किए गए हैं। गौरतलब है कि चार दिन पहले बदमाशों ने संपर्क क्रांति ट्रेन में खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो यात्रियों को गन प्वाइंट पर लिया था। ट्रेन धीमी होने पर वे करीब ढाई लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। प्रारंभिक रिपोर्ट में सात लाख रुपये की लूट बताई गई थी, लेकिन बाद में ढाई लाख रुपये की लूट का मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल तीन आरोपी जीआरपी थाने में हैं और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की तलाश कर रही है और उनके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों को शाम तक न्यायालय में पेश किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के औद्योगिक क्षेत्र में आज बिजली शटडाउन:3 से 7 घंटे तक सप्लाई रहेगी बाधित, मरम्मत कार्य के चलते कटौती
    Next Article
    बांदा PHC में मेडिकल स्टाफ शराब पीते दिखा, VIDEO:वीडियो सामने आने पर वार्ड बॉय निलंबित, विभागीय जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment