Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा राइफल-क्लब मैदान के व्यावसायिक उपयोग पर कांग्रेस का नोटिस:जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार को दी कानूनी चेतावनी

    2 hours ago

    1

    0

    बांदा में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार 'लालू' दुबे ने राइफल क्लब मैदान के व्यावसायिक उपयोग को लेकर जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार को कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस मैदान को कथित तौर पर बर्बाद करने और व्यापारिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाने के विरोध में दिया गया है। लालू दुबे ने बताया कि राइफल क्लब मैदान को नीलाम करने की कथित साजिश का विरोध पहले भी विभिन्न वर्गों और राजनीतिक दलों द्वारा किया गया था। उनका आरोप है कि अब नए तरीके से मैदान को व्यावसायिक रूप से उपयोग करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारी विरोध के बावजूद जिला प्रशासन ने मैदान में एक व्यापारिक प्रदर्शनी की अनुमति दी थी, जिससे मैदान की स्थिति खराब हो गई। खिलाड़ियों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे स्पोर्ट्स कैंप और खेल अभ्यास कहाँ करेंगे। इस संबंध में एक ज्ञापन भी दिया गया था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रद्युम्न कुमार 'लालू' दुबे ने यह कानूनी नोटिस अपने वकील द्वारकेश यादव मंडेला के माध्यम से भेजा है। नोटिस में जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार को अवगत कराया गया है कि उच्च न्यायालय का स्पष्ट आदेश है कि खेल के मैदान का उपयोग खेलकूद के अलावा किसी अन्य व्यापारिक गतिविधि के लिए नहीं किया जा सकता। नोटिस में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि मैदान को व्यावसायिक गतिविधियों से मुक्त नहीं कराया गया, तो उन्हें मजबूरन न्यायालय की शरण लेनी पड़ेगी। इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग:'बाबा बैटरी' दुकान खाक, लाखों का नुकसान; सैकड़ों बैटरियां जलीं
    Next Article
    वाजिदपुर तिराहे पर सड़क किनारे की दुकानों में आग:शॉर्ट सर्किट से लगी, फायर ब्रिगेड ने घंटों में पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment