Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाजिदपुर तिराहे पर सड़क किनारे की दुकानों में आग:शॉर्ट सर्किट से लगी, फायर ब्रिगेड ने घंटों में पाया काबू

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में वाजिदपुर तिराहे के पास सिटी टावर से पहले सड़क किनारे बनी गुमटियों में शुक्रवार तड़के करीब चार बजे आग लग गई। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर अधिकारी नागेंद्र द्विवेदी अपनी टीम के साथ दो दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। आग ने विकराल रूप ले लिया था, जिस पर काबू पाने में टीम को घंटों का समय लगा। प्रत्यक्षदर्शी कृपावंश जायसवाल ने बताया कि वे सुबह करीब 4 बजे मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे, तभी उन्होंने अचानक आग लगी देखी। उन्होंने तुरंत लोगों को फोन कर सूचना दी, जिसके बाद दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और फायर स्टेशन को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। पीड़ित दयाराम प्रजापति ने बताया कि उनकी नाश्ते की दुकान थी। आग लगने से लगभग 60 से 65 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। एक अन्य पीड़ित बबलू प्रजापति ने बताया कि उनकी भी नाश्ते की दुकान पूरी तरह जल गई है, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मदद की अपील की है। फायर अधिकारी नागेंद्र द्विवेदी ने बताया कि आग लगने के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। हालांकि, शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा राइफल-क्लब मैदान के व्यावसायिक उपयोग पर कांग्रेस का नोटिस:जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार को दी कानूनी चेतावनी
    Next Article
    UP कालेज छात्र के हत्यारोपी का इलाज कराने का आदेश:कोर्ट ने जेल अधीक्षक को एक्सरे कराने का दिया निर्देश, 21 मार्च से जेल में है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment