Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंद स्लॉटर हाउस की टंकी में मिला युवक का शव:कानपुर देहात में पानी टंकी से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, 25 अप्रैल से लापता था

    13 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में एक बंद पड़े स्लॉटर हाउस की पुरानी पानी की टंकी में एक युवक का शव बरामद हुआ। शव एक बोरी के अंदर बंद था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को टंकी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। शौच के लिए गए ग्रामीण ने दी सूचना मृतक की पहचान रसूलाबाद के कबीर नगर निवासी असद हुसैन (28) के रूप में हुई है। घटना का खुलासा मंगलवार 28 अप्रैल को हुआ। जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय ग्रामीण जब मटेरा रोड स्थित स्लॉटर हाउस के पास शौच के लिए गया, तो उसे वहां बनी सूखी टंकी से असहनीय दुर्गंध आई। संदेह होने पर जब उसने करीब जाकर देखा तो टंकी के अंदर एक बोरी में शव होने की आशंका हुई। शोर मचाने पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। तीन दिनों से लापता था युवक मृतक के भाई एजाज ने बताया कि असद हुसैन बीते 25 अप्रैल से घर से लापता था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग पा रहा था। मंगलवार को घटनास्थल पर मिली चप्पलों से परिजनों ने उसकी पहचान की। शव की स्थिति देखकर परिजनों ने हत्या कर शव छिपाने की आशंका जताई है। रसूलाबाद कोतवाल एसएन सिंह ने जानकारी दी कि मृतक के भाई सजर हुसैन ने इस मामले में लिखित तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहेड़ी सीट पर सपा से पहली पसंद अताउर रहमान:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार श्रुति गंगवार, बसपा से मुकेश गंगवार
    Next Article
    अयोध्या में अंबेडकर प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद:प्रशासन ने प्रतिमा लगाने पर लगाई रोक, ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment