Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    व्यापारी मनीष के 5 आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम:किरकिरी के बाद 4 हत्यारोपी जेल गए, ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश

    1 hour ago

    2

    0

    वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र निवासी व्यापारी मनीष सिंह की मामूली विवाद में पीट-पीटकर हत्या किए जाने मामले में पुलिस ने चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष पांच प्रमुख आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं, जिनकी तलाश में दबिशें दी जा रही है। वारदात के बाद पुलिस के खिलाफ बढ़ते आक्रोश के बीच जमकर किरकिरी भी हो रही है। वारदात में शामिल सभी फरार 5 आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनके परिजनों और करीबियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। फूलपुर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी मनोज प्रजापति, हरिश्चन्द्र राजभर, योगेन्द्र प्रजापति अभिषेक उर्फ बुद्धू कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सभी आरोपी घमहापुर के रहने वाले हैं। आरोपियों पर पुलिस ने गंभीर धाराएं लगाई है। भरथरा गांव (फूलपुर) में हत्यारोपी आशीष राजभर पुत्र मुकुंद राजभर, मनीष राजभर पुत्र मुकुंद राजभर, दीपक राजभर पुत्र दिलीप राजभर, गोविंद राजभर पुत्र जंगाली राजभर, नागेंद्र राजभर पुत्र जंगाली राजभर पर इनाम घोषित किया है। सभी वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। बता दें कि रविवार रात महिला को कार का धक्का लगने से नाराज मनबढ़ ग्रामीणों ने दोना-पत्तल कारोबारी 36 वर्षीय मनीष सिंह की हत्या कर दी थी। हमलावरों ने उनका सिर और चेहरा कूंचने के बाद आंखें निकाल लीं थीं। मृत कारोबारी के चाचा अरुण कुमार सिंह की तहरीर पर आठ नामजद और सात अज्ञात हत्यारोपियों पर केस दर्ज किया गया है। वहीं घटना के तीसरे दिन भी गांव में पूरे चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही। पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी गांव की स्थिति की जायजा लेते रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UAE के फैसले से पाकिस्तान का खजाना खाली, 6000 एकड़ जमीन बना गले की फांस, IMF की 11 शर्तों ने तोड़ दी कमर
    Next Article
    31 साल जेल में रहने के बाद शुरू की नई जर्नी, अब बन गया वकील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment