Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा दूसरे दिन भी देश का सबसे गर्म शहर:यूपी में गर्मी से मामूली राहत; ललितपुर में आंधी-बारिश, कल से बदलेगा मौसम

    16 hours ago

    2

    0

    यूपी को भीषण गर्मी और लू से रविवार को मामूली राहत मिली है। एक दिन पहले जहां देश के सबसे गर्म 41 शहरों की लिस्ट में प्रदेश के 14 शहर शामिल थे। आज रविवार को सिर्फ बांदा और प्रयागराज आए हैं। बांदा का पारा 46.6°C दर्ज किया गया। 24 घंटे पहले बांदा का तापमान 47.4°C रिकॉर्ड हुआ था। सीजन में पहली बार पारा इतना अधिक पहुंचा था। इसके बाद प्रयागराज 45.7°C के साथ दूसरे नंबर पर रहा। ललितपुर में रविवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। 55 शहरों में लू चली। इससे लोग बेहाल दिखे। मौसम विभाग (IMD) ने लोगों को खासतौर पर दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल को पश्चिमी यूपी के 14 शहरों में बारिश का अनुमान जताया है। जबकि 60 जिलों में लू का अलर्ट है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- सोमवार यानी 27 अप्रैल से नया विक्षोभ सक्रिय होगा। पश्चिमी यूपी और तराई वाले इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। आंधी-तूफान की भी संभावना है। 28 अप्रैल से पूरे यूपी में बारिश का दौर शुरू होगा। 1 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पारे में 2–3°C की गिरावट आ सकती है। मौसम की तस्वीरें देखिए… अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम मौसम के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    अग्रिम जमानत के लिए फिर SC पहुंचे पवन खेड़ा, गुवाहाटी HC से नहीं मिली राहत
    Next Article
    डिंपल यादव ने राघव चड्‌ढा को गद्दार कहा:मैनपुरी में बोलीं- AAP की वजह से सांसद बने थे, दूसरी पार्टी में जाना गद्दारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment