Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदहाल एटा-मथुरा रोड को स्वर्ग जैसा बनाया:रालोद विधायक प्रदीप चौधरी बोले- हाथरस में आलू प्रोसेसिंग यूनिट और रिसर्च सेंटर खुलवाने का प्रयास करेंगे

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस जिले के सादाबाद विधानसभा सीट के रालोद विधायक प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी ने अपने क्षेत्र में सड़कों के निर्माणों और आलू निर्यात को बड़ी उपलब्धि बताया। विधायक का कहना है कि कुछ काम शेष हैं, वह भी जल्दी पूरे होंगे। भास्कर रिपोर्टर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: 4 साल के कार्यकाल को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: यह काम तो जनता का है। लोकतंत्र में जनता ही तय करती है कि किसे कितने नंबर मिलने चाहिए। कोई भी जनप्रतिनिधि अपने नंबर खुद तय नहीं करता। सवाल: अपने कार्यकाल में सबसे बेहतर कार्य कौन सा कराया? जवाब : सड़कों के निर्माण को लेकर काफी काम हुए हैं। क्षेत्र में एक गांव पड़ता है करसोरा। आजादी के बाद से वहां के लिए कोई कनेक्टिविटी नहीं थी। बस नहीं जाती थी। लगभग 12 गांवों के लिए ट्रक और बस जाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। मैंने 3.8 किलोमीटर का रोड बनवाया। इससे सारे गांव की कनेक्टिविटी जुड़ चुकी है। यह बड़ी उपलब्धि है। मथुरा-एटा मार्ग की हालात बेहद जर्जर थी। जब मैं एमएलए बना था तब तरह-तरह की चर्चाएं होती थीं कि विधायक के दरवाजे पर ही सड़कों में गड्ढे हैं। मैंने लगभग 33 करोड रुपए मंजूर कराया। अब ये मार्ग स्वर्ग जैसा हो गया है। मुख्य चौराहों पर फोरलेन निर्माण का कार्य हुआ है। गांव के अन्य काफी सड़क मार्गों का निर्माण कार्य कराया गया है। मुरसान में दाऊजी कोटा मार्ग 25 साल से नहीं बना था। उसकी भी मंजूरी मिल गई है। उसका भी निर्माण कार्य होगा। अन्य काफी विकास कार्य भी हो रहे हैं। सवाल: कोई बड़ा काम जो अभी तक नहीं हो पाया? जवाब: इस क्षेत्र में आलू का काफी उत्पादन होता है। आलू के निर्यात के लिए बढ़ावा मिले। इसके लिए विधानसभा में भी मैंने प्रश्न उठाया था। सादाबाद से आलू का निर्यात शुरू हो चुका है। मैं चाहता हूं कि आलू के लिए प्रोसेसिंग यूनिट और रिसर्च सेंटर खुले। इसके लिए प्रयासरत हूं। किसानों को सरलता से आलू का बीज उपलब्ध हो। सवाल: क्या इस बार भी टिकट के दावेदार हैं? जवाब: कौन नहीं चाहेगा कि टिकट मिले और चुनाव जीत कर आएं। मैं फिर से प्रयास करूंगा कि मुझे टिकट मिले और मैं चुनाव जीतूं। सवाल: तो क्या आपको टिकट मिलेगा? जवाब: यह मेरे नेता पर निर्भर करता है। यदि मेरे कार्य से मेरे नेता और जनता संतुष्ट होगी तो मुझे फिर से पार्टी टिकट देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकार के नौ साल पूरे:कानपुर में मंत्री राकेश सचान बोले-शहर को एलिवेटेड ट्रैक मिलने से जाम से राहत मिलेगी, सपा के पास कोई मुद्दा नही बचा
    Next Article
    तमकुहीराज में हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा:2 अप्रैल को निकलेगी, तैयारियां हुई तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment